विशेष

BSF जवान ने 5 साथियों की हत्या कर खुद को गोली मारी: जानिए 6 जवानों की दर्दनाक मौत की वजह

पंजाब के अमृतसर में दिल दहलाने वाली घटना हुई है। यहां स्थित सीमा सुरक्षा बल (BSF) के मेस में एक जवान ने गुस्से में आकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में गोली चलाने वाले जवान सहित 5 जवानों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद गोली चलाने वाले जवान ने खुद को भी गोली मार ली थी। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया। गोली चलाने वाले आरोपी जवान की पहचान सत्तेप्पा के रूप में हुई है।

लंबी ड्यूटी से तनाव में था जवान

बताया जा रहा है सत्तेप्पा से लंबे समय से ड्यूटी ली जा रही थी, जिससे वह काफी परेशान था। लगातार ड्यूटी से परेशान सत्तेप्पा ने शनिवार  को बीएसएफ के अधिकारियों ने बात भी की थी। इस दौरान सत्तेप्पा की अधिकारियों से बहस भी हुई थी। हालांकि इसके बावजूद सत्तेप्पा को किसी तरह की राहत नहीं मिली।

ड्यूटी के दौरान अंधाधुंध फायरिंग की

रविवार की सुबह सत्तेप्पा अपनी ड्यूटी पर तैनात था और गुस्से में आकर उसने अपनी राइफल से गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोलियां चलने की आवाज सुनकर अन्य जवानों ने इधर-उधर भागना शुरू कर दिया। जवान द्वारा फायरिंग की घटना में अब तक 5 की मौत की पुष्टि हुई है।

घटना के बाद मृतक जवानों के परिजनों को घटना के बारे में सूचित किया जा रहा है। बीएसएफ के आलाधिकारी इस समय मौके पर मौजूद हैं और पूरी घटना का जायजा ले रहे हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शवों को कब्जे में लेने की तैयारी भी शुरू कर दी है।

कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश

इस घटना पर बीएसएफ की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि मामले की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दे दिया गया है।

Related Articles

Back to top button