बॉलीवुड

माधुरी दीक्षित की ही तरह बेहद खूबसूरत हैं उनकी दोनों बहनें, तीनों ही हैं ट्रेंड कथक डांसर

फिल्मी दुनिया में माधुरी दीक्षित का कितना बड़ा नाम है, यह हम सभी अच्छी तरह से जानते हैं। माधुरी दीक्षित की प्रतिभा से सभी मोहित हैं। माधुरी दीक्षित सुंदरता, नृत्य और अभिनय तीनों में ही महारत हासिल कर चुकी हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं और लोग इनके अभिनय के साथ-साथ इनकी खूबसूरती के भी कायल हैं। माधुरी दीक्षित ने फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाए और उनके सभी किरदारों को दर्शकों ने बहुत पसंद किया।

माधुरी दीक्षित को बच्चे से लेकर बूढ़े तक बेहद पसंद करते हैं। माधुरी अपने समय की टॉप अभिनेत्रियों में से एक रही थीं। भले ही यह फिल्मों में कम नजर आती हैं लेकिन उन्हें डांस रियलिटी शोज में जज के रूप में देखा जाता रहता है। “धक धक गर्ल” माधुरी दीक्षित ने हाल ही में द फेम गेम से ओटीटी में भी शानदार डेब्यू किया है लेकिन आज हम माधुरी दीक्षित के बारे में नहीं बल्कि उनकी बहनों के बारे में बताने वाले हैं।

माधुरी दीक्षित की हैं दो बहनें

आपको बता दें कि माधुरी दीक्षित के पिताजी का नाम शंकर दीक्षित है। वहीं उनकी माता जी का नाम स्नेहलता दीक्षित है। माधुरी दीक्षित का एक भाई भी है, जिसका नाम अजीत दीक्षित है। वहीं अगर हम माधुरी दीक्षित की बहनों की बात करें, तो उनकी दो बहनें हैं। पहली बहन का नाम रूपा दीक्षित है। जबकि दूसरी बहन का नाम भारती दीक्षित है।

माधुरी दीक्षित का स्टारडम इतना अधिक है कि किसी का ध्यान उनकी बहनों पर गया ही नहीं। आपको बता दें कि माधुरी दीक्षित की दोनों बहने मीडिया से दूर रहना पसंद करती हैं। वह अपनी जिंदगी को प्राइवेट ही रखती हैं। वैसे माधुरी दीक्षित की दोनों बहनें भी बहुत खूबसूरत हैं। माधुरी दीक्षित को सफल बॉलीवुड स्टार बनाने में उनकी दोनों बहनों का बहुत बड़ा हाथ रहा है।

तीनों बहनें हैं ट्रेंड कथक डांसर

हम सभी लोग यह बात भली-भांति जानते हैं कि माधुरी दीक्षित एक ट्रेंड कथक डांसर हैं। लेकिन शायद ही आपको इस बात की जानकारी होगी कि उनकी दोनों बहने भी एक ट्रेंड कथक डांसर हैं। जी हां, वह भी माधुरी दीक्षित की तरह टैलेंटेड हैं। माधुरी दीक्षित ने एक बार अपनी बहनों के साथ की एक पुरानी तस्वीर को साझा किया था। इस तस्वीर में वह अपनी बहन के साथ डांस करती हुई दिख रही थीं।

माधुरी दीक्षित ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा- “यह मेरी पसंदीदा यादों में से एक है और जो मेरी बहन के साथ की है। हम हमेशा स्कूल की प्रतियोगिताओं में भाग लेते थे।” उन्होंने लिखा कि “यहां अपनी पसंदीदा डांस बडी के साथ एक बचपन की पुरानी यादें ताजा कर रहे हैं। मुझे बताएं कि आपकी पसंदीदा बचपन की याद क्या है?”

अपनी-अपनी लाइफ में सेटल हो चुकी हैं माधुरी की दोनों बहनें

जैसा कि आप सभी लोग इस तस्वीर को देख सकते हैं। इन दोनों को देखकर असल में माधुरी दीक्षित कौन हैं? यह पहचानना मुश्किल हो सकता है। माधुरी दीक्षित की तरह ही उनकी बहन भी बहुत खूबसूरत लगती हैं। माधुरी दीक्षित की दोनों बहनें रूपा और भारती शादी कर अपनी-अपनी लाइफ में सेटल हो चुकी हैं और वह अपनी लाइफ निजी रखना पसंद करती हैं, जिसके चलते उनके बारे में कोई ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। फिलहाल वह क्या करती हैं। इस विषय में भी ज्यादा डिटेल्स नहीं है।

Related Articles

Back to top button