मनोरंजनविशेष

गोबर, मिट्टी, दाल और चूने से बनवाया कुमार विश्वास ने अनोखा घर, देखें चुनिंदा तस्वीरें

अपनी कविताओं से लोगों को दिवाना बना देने वाले देश के मशहूर कवि और राजनेता कुमार विश्वास प्रकृति से जुड़े अपने लगाव को अक्सर अपनी कविताओं के जरीए बताते आए हैैं। कुमार विश्वास का प्रकृति से जुड़ाव सिर्फ उनकी कविताओं तक ही सीमित नहीं है। उनका यह लगाव उनके घर में भी देखने को बखूबी मिलता है। आज के दौर में जहां हर किसी को लग्जरी और लैविश लाइफस्टाइल चाहिए। वहां कुमार विश्वास मिट्टी के बने घर में रहना पसंद करते हैं।

प्रकृति से जुड़े हुए कुमार विश्वास ने अपने पैतृक गांव में अपने लिए खूबसूरत आशियाना बनाया हुआ है। आपको बता दें कि कुमार विश्वास उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के रहने वाले हैं। ऐसे में उन्होंने अपने पैतृक गांव पिलखुआ में अपने एक शानदार घर बनाया हैै। इस घर की वैसे तो कई खासियत है। कुमार विश्वास ने अपने इस घर में सुख सुविधा की हर चीज को जगह दी है।

शहर की चकाचौंध से दूर गांव में बनाया घर

इस घर की सबसे खास बात यह हैं कि यह शहर में बने ईंट सीमेंट वाला घर नहीं बल्कि गांव में बनने वाले मिट्टी के घरों में से ही एक है। मिट्टी का होने के बावजूद कुमार विश्वास के इस घर को देखने के बाद आप भी इस घर की सुंदरता के मुरीद हो जाएंगे।

अब आपको कुमार विश्वास के इस घर के बारे में भी बता देते हैं कि कुमार विश्वास के इस घर के बाहर चुने से दीवारों पर कई सुंदर सुंदर डिजाइन बनाए हुए हैं। इस घर को देखकर कोई भी कह सकता हैै कि कुमार विश्वास कितने देसी किस्म के इंसान है।

कुमार विश्वास अक्सर ही अपने सोशल मीडिया पर इस घर में बिताए पलों की तस्वीरों को अपने फेंस के साथ शेयर करते रहते हैं। कुमार विश्वास की तस्वीरों को उनके फेंस भी काफी पसंद करते हैं। सिर्फ यही नहीं कुमार विश्वास के घर की इन तस्वीरों को देखने के बाद लोगों के दिलों में कुमार विश्वास के लिए और भी ज्यादा प्यार उमड़ रहा है।

गार्डन की सफाई करते दिखे विश्वास

कुमार विश्वास ने अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया था, जिसमें वे अपने घर मे गार्डन की सफाई करते हुए दिखाए दे रहे हैं। सिर्फ यहीं नहीं कुमार विश्वास ने अपने इस घर में गाय भी पाल रखी है।

अब ज्यादातर गांवों में आपने यह तो देखा ही होगा कि घरों में वे किस तरह गायों को रखते हैं। उसी तरह कुमार विश्वास भी अपने घर में गाय को पालते हैं।

सोशल मीडिया पर कुमार विश्वास के घर की तस्वीरों में आप देख सकते हैैं कि यहां एक लाइब्रेरी भी है। इसके साथ ही यहां एक स्टूडियो भी बनाया हुआ है। कुमार विश्वास ने अपने इस देसी घर में खेत की भी जगह रखी है। जहां वे अक्सर खेत का काम करते नजर आते हैं। इसके अलावा घर के बेडरुम से लेकर हर एक कोने में कुमार विश्वास ने देसीपन को जगह दी है।

गोबर, मिट्टी, चुना, दाल से बना हैं घर

हाल ही में कुमार विश्वास ने ही अपने इस देसी घर के बारे में बताया था कि यह घर पूरी तरह से गोबर, मिट्टी, चुना, दाल और दूसरी चीजों के इस्तेमाल से तैयार किया गया है। कुमार विश्वास ने बताया है कि दीवार पर हो रही प्लास्टर को वैदिक प्लास्टर कहा जाता है। इसमें पीली मिट्टी, बालू, गोबर, चूना, इस्तेमाल में न आने वाली दालों का चूरा, लसोड़े, आंवला, गूलर, शीशम के पेड़ों के अवशेषों को मिलाया गया है।

उन्होंने इस घर को पूरी तरह एंटीबैक्टिरियल व तापमान नियंत्रक बनाया है। कुमार विश्वास की कविताओं की तरह ही उनका यह घर भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। लोग सोशल मीडिया पर कमेंट कर इस घर के प्रति अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button