अजब ग़जबमनोरंजन

इन लड़कों ने साड़ी पहन कर दिए गजब के पोज, लड़कियों को भी पीछे छोड़ा, फैशन में लगा दी आग

समय काफी बदल चुका है। अब लड़को और लड़कियों में कोई भेद बचा ही नहीं है। इस बात की मिसाले देते हुए आपने अक्सर लड़कियों को लड़कों की तरह ही रहते हुए देखा होगा। कपड़ों से लेकर हेयरर स्टाइल तक में लड़कियां अब लड़कों को फॉलो करने लगी है। खैर ये तो कोई नई बात नहीं है। जब आपने किसी लड़की को लड़के के कपड़ो में देखा होगा।

लड़कियां क्या अब तो लड़के भी लड़कियों के स्टाइल को कॉपी करने से पीछे नहीं छूट रहे हैं। अब लड़के भी लड़कियों की तरह ही हेयर स्टाइल बना लेते हैं। जबकि यह तो कुछ नहीं अब लड़को ने साड़ियों को भी अपना फैशन बना लिया है। सोशल मीडिया पर आपने भी कई मशहूर लड़को को साड़ी में पोज देते हुए देखा ही होगा। ये लड़के कोई आम नहीं बल्कि अच्छी खासी पहचान बाले फैशन मॉडल्स है।

सिद्धार्थ बत्रा

फैशन की दुनिया में आपने सिद्धार्थ बत्रा का नाम तो सुना ही होगा। लोगों को फैशन के नए नए टिप्स और नए ट्रेंड सेप अप करने में सिद्धार्थ का कोई जबाव नहीं है। सिद्धार्थ एक फैशन इंफ्लुएंसर है। सोशल मीडिया पर लोग सिद्धार्थ को काफी पसंद भी करते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Siddharth Batra (@siddharth93batra)

सिद्धार्थ के फैशन सेंस की तारिफें हर कोई करता है। ऐसे में कुछ दिनों पहले ही सिद्धार्थ ने साड़ी के साथ अपना फोटो पोस्ट किया था। इस फोटो में सिद्धार्थ ने वाइट शर्ट और ब्लैक पैंट पहना हुआ था। यहां फैशन का तड़का देते हुए सिद्धार्थ ने इसके ऊपर साड़ी बांध रखी है। और साड़ी के ऊपर ब्लेजर पहना है।

 

करन विग

मशहूर फैशन डिजाइनर करन विग भी साड़ी में पोज दे चुके हैं। करन ने कई बार बताया है कि उन्हें साड़ी पहनने का काफी शौक है। ऐेसे में करन कई बार साड़ी पहन कर फैशन में नए ट्रेंड भी सेट कर चुके हैं। वे हर बार कुछ अलग अंदाज में साड़ी कैरी करते हैं। इस तस्वीर में भी करन ने वाइट साड़ी पर गोल्डन ब्लाउज और वाइट जूते पहने है।

पुष्पक सेन

फैशन की दुनिया का सबसे बड़ा नाम पुष्पक सेन को भला कौन नहीं जानता। देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पुष्पक के फैशन सेंस के चर्चें हैं। पुष्पक ने फैशन की पढ़ाई भी इटली से की है। ऐसे में फैशन की दुनिया में कइ बार पुष्पक साड़ी में पोज दे चुके हैं। देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पुष्पक को लोग साड़ी में देखना पसंद करते हैं।

पुष्पक साड़ी के साथ स्टाइलिश लुक को बरकरार रखना बखुबी जानते हैं। इस फोटो में भी पुष्पक ने रेड साड़ी के लुक को स्टाइलिश टच देते हुए ब्लेजर कैरी किया है। पुष्पक नेे ट्रेडिशनल साड़ी पहनने की जगह लेगिंग के साथ साड़ी ड्रेप की हैैं। जिसमें वे इंडो-वेस्टर्न लुक को बहुत ही अच्छे से दिखा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button