
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर बड़ी बहस छिड़ चुकी है। तो वहीं एक्टर के जाने के बाद बॉलीवुड क्वीन कहलाने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी अपने विचार खुलकर फैंस और दुनिया के सामने रखे। कंगना ने इंडस्ट्री में चले आ रहे नेपोटिज्म और गैंगबाजी के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। लेकिन इस बीच कंगना स्वरा भास्कर पर भड़कती हुई नजर आईं।
दरअसल फिल्ममेकर करण जौहर का पक्ष लेकर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों मुश्किल में नजर आ रही है। बता दें कि हाल ही में स्वरा भास्कर ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी जिसमें एक्ट्रेस ने लिखा था कि किसी की मौत के लिए इंडस्ट्री के लोगों को जिम्मेदार ठहरना सही नहीं है। वहीं अपनी पोस्ट में उन्होंने करण जौहर का एक वीडियो भी शेयर किया था। वहीं इस पोस्ट को लेकर कंगना रनौत स्वरा भास्कर पर काफी बिफरीं। कंगना ने कहा कि स्वरा चापलूसी करने से पहले ये याद रखें कि कंगना ने बहुत रिक्वेस्ट के बाद शो में हिस्सा लिया था। वो सुपरस्टार हैं और करण जौहर एक पेड होस्ट।
ये था स्वरा भास्कर का पोस्ट?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्वरा भास्कर ने अपने ट्वीटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर की थी जिसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा था कि एक पल रुकते हैं और इस बात की तारीफ करते हैं कि करण जौहर ने सवाल का जवाब दिया और वो भी पूरी सच्चाई के साथ। इसके साथ ही ये भी याद रखा जाए कि करण ने अपने शो में से नेपोटिज्म वाला कमेंट (कॉफी विद करण में कंगना रनौत का जवाब) नहीं हटाया था जबकि वो ऐसा कर सकते थे।
फिलहाल इस वीडियो को सोशल मीडिया से रिमूव कर दिया गया है। इस वीडियो में करण जौहर बात कर रहे हैं कि आलिया भट्ट को पहले से नहीं जानते थे। बल्कि उनके महेश भट्ट कैंप के साथ रिश्ते बहुत अच्छे नहीं थे और उनको ये भी नहीं पता था कि उनकी कोई बेटी भी है। वीडियो में करण बता रहे हैं कि वो जब अपनी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर की कास्टिंग के दौरान वो आलिया से मिले और उनका ऑडिशन उन्हें पसंद आया।
सुशांत की मौत को बताया प्लान्ड मर्डर
जानकारी के लिए आपको बता दें कि कंगना रनौत सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से बॉलीवुड के नेपोटिज्म खेमे पर भड़की हुई हैं। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड को प्लान्ड मर्डर करार दे रही हैं। तो वहीं दूसरी ओर एक्टर की मौत के बाद सोशल मीडिया पर परिवारवाद को लेकर भारी विवाद छिड़ा हुआ है। इस दौरान कई बॉलीवुड किड्स को लोगों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा रहा है।
Emotional, psychological & mental lynching •
On an individual happens openly and we all are all guilty of watching it silently. Is blaming the system enough? Will there ever be change? Are we going to see a monumental shift in the narrative on how outsiders are treated? pic.twitter.com/DKmR1JhlDV— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) June 19, 2020
रिया के साथ शादी अफवाह
खबरों के मुताबिक सुशांत की रिया चक्रवर्ती के साथ शादी की अफवाहों पर सुशांत के करीबी दोस्त संदीप ने कहा कि मुझे तो किसी शादी के लिए कोई इनविटेशन नहीं मिला था। इसीलिए मुझे कोई जानकारी नहीं है। मुझे सिर्फ सुशांत और अंकिता के रिलेशनशिप के बारे में पता था और उनकी शादी के बारे में जानता था। मेरे लिए सुशांत का वही रिलेशनशिप आखिरी थी।
ये भी पढ़े:“बालिका वधू” की “आनंदी” अविका गौर अब दिखती है इतनी ग्लैमरस, तस्वीरें देखकर पहचान नहीं पाएंगे आप