मनोरंजन

अक्षय कुमार को अपना पिता नहीं मानते हैं बेटे आरव, खुद अक्षय कुमार ने बयां की सच्चाई

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता अक्षय कुमार अपनी फिल्मों के साथ-साथ अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बेटे आरव भी आए दिन चर्चा में रहते हैं। यूं तो आरव लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं करते लेकिन आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है।

akshay kumar

वहीं अक्षय कुमार भी अपने बेटे के साथ एक दोस्त की तरह रहना पसंद करते हैं और आए दिन अक्षय कुमार अपने बेटे और बेटी नितारा के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। बता दें आरव बॉलीवुड के पॉपुलर स्टार किड्स में से एक है लेकिन जहां कई स्टारकिड्स सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो वहीं आरव इन सब चीजों से दूर रहना पसंद करते हैं।

akshay kumar

इसके अलावा आरव कभी भी अपने पिता के स्टारडम का फायदा नहीं उठाते हैं। इस बात का खुलासा खुद एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार ने किया था। उन्होंने बताया था कि उनका बेटा आरव कभी भी किसी के सामने इस बात का जिक्र नहीं करते कि वह अक्षय कुमार के बेटे हैं और ना ही अपने पिता के स्टारडम का रौब झाड़ते हैं।

akshay kumar

जब अक्षय कुमार बेयर ग्रिल्स के शो में पहुंचे थे तभी उन्होंने अपने बेटे आरव को लेकर कहा था कि, “मेरा बेटा बहुत अलग है। आरव किसी को नहीं बताता कि वह मेरा बेटा है। वह लाइमलाइट से दूर रहना चाहता है। वह अपनी खुद की पहचान बनाना चाहता है। मैं उसकी चीजें समझता हूं इसलिए उसे जैसा रहना है, मैं उसे वैसे रहना देता हूं।”

akshay kumar

बता दें, वर्तमान में आरव लंदन में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे हैं। वहीं अक्षय की बेटी नितारा मुंबई में रहकर अपनी पढ़ाई कर रही है। ट्विंकल खन्ना भी अपने बच्चों की तस्वीरें शेयर करती रहती है। पिछले दिनों आरव ट्रोलिंग के शिकार भी हो गए थे।

दरअसल वह अपनी मां के साथ शॉपिंग पर निकले थे और इसी दौरान उन्होंने एक सीलिंग बैग टांगा हुआ था जिसके चलते उन्हें यूजर्स ने काफी ट्रोल किया था।

akshay kumar

बता दें, अक्षय कुमार की तरह ही आरव भी अपनी फिटनेस पर ध्यान देते हैं। इसके अलावा आरव को मार्शल आर्ट में भी काफी दिलचस्पी है। जी हां.. आरव ने महज 4 साल की उम्र में ही मार्शल आर्ट सीखना शुरू कर दिया था। इसके अलावा उन्हें राइटिंग करना भी पसंद है। कहा जाता है कि, पिता अक्षय कुमार की तरह ही आरव भी खाना बनाने का शौक रखते हैं।

akshay kumar

वहीं बात करें अक्षय कुमार के वर्कफ़्रंट के बारे में तो वह जल्द ही ‘रक्षाबंधन’, ‘मिशन सिंड्रेला’, ‘रामसेतु’, ‘पृथ्वीराज’, ‘बच्चन पांडे’, ‘गोरखा’ और ‘ओह माय गॉड-2’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

akshay kumar

Related Articles

Back to top button