मनोरंजन

बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ इस हाल में दिखीं मलाइका अरोड़ा, लीक हुई बैडरूम की तस्वीरें!

अपनी फिटनेस से लोगों को मंत्रमुग्ध कर देने वाली मशहूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपने हॉट अंदाज के लिए जानी जाती है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है और आए दिन अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती है।

मलाइका कभी अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ रोमांटिक तस्वीर शेयर करती है तो फिर कभी वह अपने बेडरूम की भी झलक दिखाती है। इसी बीच मलाइका ने अपने बेडरूम की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है जिसमें वह अर्जुन कपूर के साथ नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर चर्चा का विषय बनी हुई है।

malaika arora

दरअसल, हुआ यूं कि मलाइका अरोड़ा ने अपने बेडरूम की तस्वीर साझा की जिसमें फोटो फ्रेम भी नजर आ रहा है। फोटो फ्रेम में मलाइका बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ पोज देती हुई नजर आ रही है और यह तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वायरल हो रही तस्वीर में आप देख सकते हैं कि इस फोटो में एक पौधा भी नजर आ रहा है।

वही टेबल पर एक फोटो फ्रेम रखा हुआ नजर आ रहा है जिसमें अर्जुन कपूर के साथ मलाइका दिखाई दे रही है। ऐसे में फैंस इस पोस्ट पर काफी प्यार बरसा रहे हैं और मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की जमकर तारीफ की जा रही है।

malaika arora

गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते रहते हैं और यह मीडिया के सामने अपना प्यार भी कुबूल कर चुके हैं। मलाइका और अर्जुन कपूर की शादी की खबरें भी उड़ी थी, हालांकि इस पर अर्जुन कपूर ने कहा था कि, वह जब भी शादी करेंगे तो सबको इसकी जानकारी देंगे। यह कपल काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

malaika arora

बता दें, मलाइका अरोड़ा ने साल 1998 में मशहूर अभिनेता अरबाज खान से शादी रचाई थी। इस कपल की शादी 12 दिसंबर 1998 को क्रिश्चियन और मुस्लिम दोनों ही रिती रिवाज से हुई थी। काफी लंबे समय तक एक साथ रहने के बाद अरबाज और मलाइका का साल 2017 में तलाक हो गया। इस कपल का एक 18 साल का बेटा भी है। अरबाज से अलग होने के बाद ही मलाइका अभिनेता अर्जुन कपूर को दिल दे बैठी।

वर्कफ्रेंट की बात करें तो अर्जुन कपूर जल्द ही मोहित सूरी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘एक विलन रिटर्न्स-2’ में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ अभिनेत्री तारा सुतारिया, दिशा पाटनी और मशहूर अभिनेता जॉन अब्राहम भी मुख्य किरदार में दिखाई देंगे।

malaika arora

इसके अलावा अर्जुन कपूर के खाते में विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘कुत्ते’ भी शामिल है। इस फिल्म में वह पुलिस कॉन्स्टेबल के किरदार में नजर आएंगे। रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ अभिनेत्री राधिका मदान, नसीरुद्दीन शाह और एक्ट्रेस तब्बू भी नजर आने वाली है। इसके अलावा अर्जुन के पास फिल्म ‘द लेडी किलर’ भी है। इस फिल्म में वह जानी मानी अभिनेत्री भूमि पेडणेकर के साथ मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं।

malaika arora

Related Articles

Back to top button