धार्मिक

Chanakya Niti: पत्नी से बिल्कुल भी न शेयर करें ये 4 बातें, नरक से भी बदतर हो जाती है मैरिड लाइफ

शादी के बाद पति और पत्नी एक हो जाते हैं। साथ जीने और साथ मारने की कसमें खाते हैं। साथ ही एक दूसरे से ये भी वादा करते हैं कि हम अपने रिश्ते को पारदर्शी रखेंगे। कभी झूठ नहीं बोलेंगे। एक दूसरे से कुछ नहीं छिपाएंगे। लेकिन पति और पत्नी का रिश्ता कुछ ऐसा होता है कि इसमें कुछ बातें छिपाने में ही भलाई होती है। यहां तक कि महान विद्वान आचार्य चाणक्य भी ऐसी ही सलाह देते हैं।

आचार्य चाणक्य ने अपने ग्रंथ चाणक्य नीति में 4 ऐसी बातों का जिक्र किया है जिन्हें एक पति को कभी पत्नी को नहीं बताना चाहिए। यदि वह ये बातें पत्नी को बताता है तो उसके जीवन में कई परेशानियां बढ़ सकती है। इससे घर में लड़ाई झगड़े हो सकते हैं। यहां तक कि आपको अपनी पत्नी का अपमान भी झेलना पड़ सकता है।

पत्नी को भूलकर भी न बताएं ये 4 बातें

1. कमजोरी: आचार्य चाणक्य की माने तो एक पति को भूलकर भी अपनी कमजोरियों का जिक्र अपनी पत्नी से नहीं करना चाहिए। यदि उसे आपकी कमजोरी पता चल गई तो वह आपकी दुखती नस पर हाथ रख अपनी बात मनवा सकती है। जब भी आपका उससे झगड़ा होगा वह आपको आपकी कमजोरियाँ गिनाएगी। आपको दबाकर खुद अपना काम निकलवा लेगी।

2. कमाई: आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अपनी पत्नी को अपनी असली कमाई कभी नहीं बताना चाहिए। यदि आपकी कमाई ज्यादा है तो वह अनाब सनाब पैसा खर्च करेगी। आपकी सेविंग नहीं होने देगी। वहीं यदि आपकी कमाई कम है तो वह आपके खर्चों पर लगाम कसना शुरू कर देगी। फिर यदि कोई जरूरी काम हो तो भी आप अपने पैसों का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

3. दान: यदि आप कोई दान करते हैं तो इसे गुप्त रखना चाहिए। दूसरों के साथ-साथ पत्नी को भी इस दान की भनक नहीं लगने देना चाहिए। ऐसा करने पर इस दान का महत्व कम हो जाएगा। इसके अलावा पत्नी हर बार आपको दान पर खर्च हुई रकम का ताना मारेगी। आपको भला बुरा कहेगी। बोलेगी- दान करने को पैसे हैं, लेकिन मेरे काम के लिए नहीं।

4. अपमान: यदि आपका कहीं अपमान हुआ है तो इसका डिंडौरा पत्नी के सामने कतई न पिटे। वरना भविष्य में आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। वह उस समय तो आपका पक्ष ले लेगी। लेकिन बाद में समय आने पर आपको उस अपमान का ताना मार देगी। इससे आपका और भी अपमान होगा। इसके अलावा आपके अपमान का बदला लेने के लिए वह कुछ गलत कदम भी उठा सकती है।

Related Articles

Back to top button