समाचार

आगे ढाबा पीछे देह व्यापार, पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा था इस हाल में मिली लड़कियां

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर इन दिनों कई अपराधिक गतिविधियों के चलते खबरों में आ रही है। इसी बीच एक खबर ऐसी आई है। जिसे सुनकर लोग हैरान हो गए हैं। यहां एक ढाबे पर पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया हैै। इस कार्रवाई के दौरान इंदौर पुलिस ने करीब दो दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक उन्हें काफी समय से ही इस ढाबे पर अपराधिक गतिविधिंयों के होने की खबर थी। लेकिन कोई भी सबूत ना होने के कारण पुलिस को कभी भी इसे पकड़ने में कामयाबी हासिल नहीं हुई। लेकिन अब पुलिस पूरी तैयारी के साथ इस ढाबे पर छापेमारी कर यहां चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया हैै।

पुलिस के मुताबिक इस ढाबे में पीछे की तरफ कई छोटे छोट कमरे बने हुए थे।। जहां जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। इसके लिए यहां घंटे के हिसाब से मोटी रकम भी वसुली जाती थी।

पीछे बना रखे थे चोर दरवाजे

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इस इस ढाबे में सेक्स रैकेट में संलिप्त महिलाएं खुद ही ग्राहकों को लेकर आती थी। ढाबे पर ही डील की जाती थी। ढाबे में आगे की तरफ तो ढाबा चलाया जाता था। लेकिन ढाबे के पीछे की तरफ छोटे छोटे कमरे बनाए गए थे। जहां ढाबे का मालिक देह व्यापार का धंधा करता था। पुलिस ने बताया कि ढाबे का मालिक केवल ग्राहकों के आईडी रखता था।

ढाबे के पीछे बने इन कमरों में चोर दरवाजे थे जिसकी मदद से ढाबे का मालिक इन लोगों को पुलिस की भनक लगते ही भगा देता था। आपको बता दें कि इंदौर क्राइम ब्रांच ने इस बार पूरी तैयारी के साथ ढाबे पर छापा मारा। इस छापे मारी के दौरान पुलिस ने सेक्स रैकेट में संलिप्त लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

दो दर्जन लोग किए गिरफ्तार

इस मामले पर बाणगंगा थाने के टीआई राजेन्द्र सोनी ने बताया कि रात में मिली सूचना के बाद क्राइम ब्रांच और थाने की टीम ने सांवेर रोड के राजपूताना ढाबे पर कार्रवाई की। जिसमें पीछे बने कमरों से बालू सिंह चौहान, अजय चंदवाने, राजेश साहू, आदर्श मराठा, शुभम राठौर, गोलू कुशवाह, सोनू चौहान और लोकेश यादव सहित करीब 7 महिलाओं को पकड़ा गया।

 

पुलिस ने जांच के बाद बताया कि यहां महिलाएं ही अपने ग्राहकों को लेकर आती थी। इन कमरों के लिए ढाबे का मालिक 300 से लेकर 500 रुपए तक घंटे के हिसाब से लेता था। जबकि महिलाएं देह व्यापार के लिए 500 से 1000 रुपए तक लेती थी। पुलिस के मुताबिक पालिया इलाके में स्थित राजपुताना ढाबे पर यह देह व्यापार चल रहा था।

पुलिस ने फूल प्लानिंग के साथ की दबिश

ढाबा मालिक ने पीछे की तरफ छोटे-छोटे कमरे बना रखे थे, जहां अवैध गतिविधियां चलती रहती थीं। पुलिस ने बताया कि उन्हें पहले भी कई बार इस ढाबे में अपराधिक गतिविधियां होने की खबर मिली थी। जिसके लिए पुलिस पहले भी कई बार यहां छापा मार चुकी है। लेकिन ढाबा मालिक ने यहां सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे थे। जिसके कारण पुलिस के पहुंचते ही वो पीछे के दरवाजे से कॉल गर्ल्स और ग्राहकों को यहां से भगा देता था।

इस बार क्राइम ब्रांच और बाणगंगा पुलिस ने देह व्यापार के अड्डे को ध्वस्त करने के लिए क्राइम ब्रांच के साथ मिल कर पूरी प्लालिंग के साथ यहा छापेमारी की। पुलिस ने ढाबे के चारों तरफ से घेराबंदी कर दी इसलिए इस बार कोई भाग नहीं पाया। हालांकि पुलिस अभी भी इस सेक्स रैकेट में शामिल और दूसरे लोगों की भी जांच कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button