मनोरंजन

सपना चौधरी ने अचानक सोशल मीडिया को कहा ‘टाटा बाय-बाय’, फैंस से मांगी माफी

मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपने शानदार डांस के साथ-साथ फोटोशूट को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। यह डांसिंग क्वीन अक्सर अपने बेहतरीन पोस्ट के जरिए फैंस का दिल जीतती नजर आती हैं। सपना अपने लटके-झटकों और ठुमकों से इंटरनेट की गर्मी बढ़ा देती हैं। हालांकि, अब सपना ने ऐसा फैसला लिया है जिसके बारे में जानकर उनके फैंस को तगड़ा झटका लग सकता है।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली डांसर ने अब इसे ही ‘टाटा’… बाय-बाय कह दिया है। जिसकी वजह से फैंस परेशान हैं। सपना ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की एक अहम वजह बताई है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इसका कारण बताया है।

दरअसल, सपना चौधरी पिछले काफी दिनों बीमार हैं। जिसकी वजह से ना तो वो स्टेज शो कर रही हैं और ना ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट को अपडेट कर पा रही हैं। अदाकारा ने अपने इंस्टा स्टोरी पर ब्रेक लेने की वजह बताई।

उन्होंने लिखा, ‘राम राम तबीयत ठीक नहीं होने के कारण अपडेट नहीं रहूंगी माफ करना जल्द मिलेंगे…’ इसके साथ ही उन्होंने सैड का इमोजी भी लगाया है। सपना का ये पोस्ट करना था कि उनके फैंस चिंतित हो गए हैं। उन्हें सपना चौधरी की सेहत की भी चिंता सता रही है। वहीं कुछ लोगों का ये सोचकर बुरा हाल है कि अब सपना चौधरी उन्हें एंटरटेन नहीं करेंगी।

बता दें हाल ही में सपना चौधरी मध्य प्रदेश के सतना जिले के रामपुर बघेलान में एक लाइव शो कर रही थी। शो के दौरान ही उनके पेट में तेज दर्द उठा और इसके इलाज के लिए उन्हें संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल रीवा में भर्ती कराया गया।

ये सब रात के तीन बजे हुआ। जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें दवाई दी और उनकी हालत में सुधार हुआ। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सपना घर पर ही अपना ध्यान रख रही हैं। सपना ने इसलिए कुछ दिनों तक सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का फैसला किया।

वहीं सपना चौधरी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनका ‘लोरी’ गाना साल 2021 का सबसे बड़ा हिट सॉन्ग था। इस गाने को 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। इसके अलावा सपना के ‘गुर्शल,’ ‘घूम घाघरा,’ ‘फटफटिया,’ ‘बगड़ो’ और ‘बांगरो’ जैसे हरियाणवी सॉन्ग रिलीज हुए हैं।

सपना चौधरी बिग बॉस 12 का हिस्सा रह चुकी हैं। इस शो में आने के बाद से ही उनके दुनियाभर में लोकप्रियता हासिल हुई थी।इसके बाद सपना कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। उनके गाने बजते ही लोगों के पैर थिरकना शुरू हो जाते हैं।

Related Articles

Back to top button