धार्मिक

गौरी पुत्र गणेश की कृपा से इन राशियों को नौकरी-करियर में मिलेगी तरक्की, अधूरी इच्छाएं होगी पूरी

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार समय के साथ-साथ मनुष्य का जीवन लगातार प्रभावित होता रहता है, दरअसल, ग्रहों में रोजाना बदलाव होने के कारण मनुष्य के जीवन, नौकरी और व्यापार पर विभिन्न प्रकार के प्रभाव पड़ते हैं, यदि व्यक्ति की राशि में ग्रहों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से व्यक्ति को अपने हर क्षेत्र में अच्छा फायदा मिलता है, परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण व्यक्ति को निराशा का सामना करना पड़ता है, ज्योतिष के जानकारों के अनुसार आज से कुछ राशियों के लोगों के ऊपर गौरी पुत्र श्री गणेश की कृपा दृष्टि बरसने वाली है और इन लोगों को नौकरी और करियर में लगातार तरक्की मिलने के योग बन रहे है, इनकी अधूरी इच्छाएं बहुत ही जल्द पूरी हो सकती है, आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से है चलिए जानते हैं इनके बारे में।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले व्यक्तियों का समय अच्छा रहेगा। आप अपने भीतर की शक्ति को पहचान सकते हैं। आप अपने अनुभव से अपने जीवन की तमाम समस्याओं का समाधान करेंगे। आपकी सोची हुई योजना पूरी हो सकती है। आप शारीरिक रूप से तरोताजा महसूस करेंगे। घर परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठाएंगे। किसी करीबी रिश्तेदार से खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आप अपने जीवन साथी से मन की बात साझा कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले व्यक्ति छोटी-छोटी बातों को लेकर काफी सोच विचार करके परेशान होंगे। आपको अधिक तनाव लेने से बचना होगा। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत है। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कीजिए। आपकी सेहत ठीक ठाक रहेगी। माता-पिता की सेहत में गिरावट आ सकती है। आप अपने घर परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं। प्रेम जीवन में कड़वाहट उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। इसलिए आपको प्रेम संबंधित मामलों में अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करना होगा। आप कार्य क्षेत्र में कोई बड़ा कदम उठाने की कोशिश करेंगे। जो आने वाले समय में लाभदायक रहने वाला है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले व्यक्ति अपने गुस्से और वाणी पर काबू रखें अन्यथा किसी के साथ वाद विवाद होने की संभावना बन रही है। स्वास्थ्य के प्रति आपको सतर्क रहना होगा। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आप चिंतित हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आपको कई गंभीर समस्याओं से गुजरना पड़ेगा। आप कोई भी जोखिम अपने हाथ में ना लें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन खुश हो सकता है। परिवार के साथ कोई नया कार्यक्रम बना सकते हैं। अचानक आपको धन प्राप्ति के योग बन रहे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले व्यक्ति अपने आपको ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। गौरी पुत्र गणेश जी की कृपा से आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह रहेगा। कामकाज में सहकर्मियों की पूरी सहायता मिलेगी। आप अपनी जिम्मेदारियां उठाने के लिए पूरी तरह से तैयार रहेंगे। कुछ करीबियों से आपको खुशी मिल सकती है। आपके अच्छे स्वभाव से लोग काफी प्रभावित होंगे। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी। आप अपने लव पार्टनर के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। आप अपने करियर में उन्नति प्राप्त कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले व्यक्ति अपने घर परिवार का वातावरण बेहतर बनाने में सफल रहेंगे लेकिन आपके मन में किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी। भाई बहनों के साथ आपके संबंध बेहतर बनेंगे। आपको अपने कामकाज में इच्छित परिणाम की प्राप्ति नहीं हो पाएगी जिसके कारण आप थोड़े हताश हो सकते हैं। आप किसी भी योजना में बिना सोचे समझे पूंजी निवेश ना करें अन्यथा आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल में कुछ बदलाव आने की संभावना बन रही है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले व्यक्ति अत्याधिक भावनात्मक हो सकते हैं इसलिए आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा। इस राशि वाले लोगों को वित्तीय लाभ होने की उम्मीद बनी हुई है परंतु आपको कोई भी जोखिम अपने हाथ में लेने से बचना होगा। बोलचाल से पहले आपको सोच विचार करने की आवश्यकता है वरना आपके करीबी नाराज हो सकते हैं। अधिक मानसिक तनाव होने की वजह से कामकाज से ध्यान भटक सकता है। प्रतिष्ठित लोगों की सलाह आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले व्यक्तियों को छोटी-मोटी बातों पर समय व्यर्थ करने से बचना होगा। आप अपने मन को एकाग्र करें। किसी महत्वपूर्ण कामकाज की योजना में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। जिसका आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। अचानक आपको करियर में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। घर परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं। पुरानी शारीरिक समस्या से छुटकारा प्राप्त होगा। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। आप कुछ लोगों की भलाई कर सकते हैं। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली साबित होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले व्यक्तियों के ऊपर गौरी पुत्र गणेश जी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपका आने वाला समय तारीफ और प्रशंसा से भरा रहेगा। आपको अपने कार्यों का बेहतरीन नतीजा मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में आपके द्वारा लिया गया फैसला फायदेमंद साबित हो सकता है। आप अपने घरेलू मामलों पर पूरा ध्यान देंगे। आप अपनी खूबियों की वजह से लोगों के बीच प्रशंसा के लायक बन सकते हैं जिससे आपको अधिक खुशी मिलेगी। जीवन साथी के साथ रिश्तो में मजबूती आएगी। अविवाहित लोगों के विवाह की बातचीत आगे बढ़ सकती है। आप सभी चुनौतियों का अपनी समझदारी से समाधान कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले व्यक्ति अपने कामकाज में विशेष रूप से फल प्राप्त करेंगे। गौरी पुत्र गणेश जी की कृपा से आपके करियर में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। आप दृढ़ निश्चय से अपने सभी कार्य संपन्न करेंगे। आप कोई जोखिम अपने हाथ में ले सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। मानसिक तनाव कम रहेगा। कुछ बाहरी लोगों की सहायता से आपको लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी के क्षेत्र की परेशानियां दूर होंगी। इस राशि के लोग किसी महिला की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। आपको अपने धैर्य और संयम का उचित फल मिलने वाला है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले व्यक्ति अपने व्यापार में थोड़ा सतर्क रहें क्योंकि व्यापार में आपको हानि होने की संभावना बन रही है। वित्तीय परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचार हावी ना होने दें। आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। मनोरंजन की गतिविधियों में भाग ले सकते हैं। आपके द्वारा बनाए गए संपर्क काफी हद तक फायदेमंद साबित होंगे। कार्यस्थल में अधिनस्थ लोग आपकी पूरी सहायता करेंगे। ईश्वर की भक्ति में आपका मन लगेगा। आपको अपने विशाल नेतृत्व के गुणों का इस्तेमाल करना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले लोगों को गौरी पुत्र गणेश जी की कृपा से अपनी अधूरी इच्छाएं पूरी करने में सफलता हासिल होगी। आप अपने लक्ष्यों के लिए गंभीरता से प्रयत्न करेंगे। जिसमें आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं हाथ लग सकती है। घर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपके द्वारा की गई मेहनत का जल्द अच्छा फल मिल सकता है। आपकी इच्छा शक्ति मजबूत रहेगी। कार्यस्थल में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कामकाज से काफी खुश रहने वाले हैं। जीवनसाथी की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। बच्चों की तरफ से ढेरों खुशियां मिलेंगी। विद्यार्थी वर्ग के लोग शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले व्यक्तियों को यही सलाह दी जाती है कि आप बुरी संगति से दूर रहें क्योंकि आपके मान सम्मान को हानि पहुंच सकती है। घर परिवार के मामलों को लेकर आप थोड़े परेशान रहेंगे। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। भाई बहनों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। प्रॉपर्टी के कामों में आपको मिलाजुला फायदा मिलेगा। किसी जरूरी कार्य को लेकर आपको अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ सकती है परंतु इसका आपको बेहतर नतीजा मिलेगा।

Related Articles

Back to top button