क्यों सामंथा ने नागा चैतन्य को लौटा दी शादी की साड़ी? जानें इसके पीछे की वजह

नागा चैतन्य से जुड़ी कोई चीज अपने पास नहीं रखना चाहती सामंथा, शादी की साड़ी भी लौटाई
साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु काफी लंबे समय से सुर्खियों में छाई हुई है। जब से सामंथा रुथ प्रभु ने अपने पति नागा चैतन्य से तलाक लिया है, आए दिन उनसे जुड़ी कुछ ना कुछ खबरें आती रहती है। ऐसे में एक बार फिर सामंथा रुथ प्रभु सुर्खियों में आई है और कहा जा रहा है कि नागा चैतन्य से अलग होने के बाद सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी शादी की साड़ी भी वापस कर दी है।
रिपोर्ट की माने तो सामंथा रुथ प्रभु नागा चैतन्य के परिवार से जुड़ी कोई भी चीज अपने पास नहीं रखना चाहती। वही बात करें शादी में पहनी हुई साड़ी की तो वह नागा की दादी की थी। ऐसे में समांथा रूठ प्रभु ने इस साड़ी को लौटना ही ठीक समझा। कहा जा रहा है कि शादी में सामंथा ने जब यह साड़ी पहनी थी तो इससे नागा चैतन्य का पूरा परिवार बहुत खुश हुआ था।
बता दें, समांथा रूठ प्रभु और नागा चैतन्य की शादी साल 2017 में बड़े ही शाही अंदाज से की गई थी। सामंथा और नागा चैतन्य की शादी को उस दौर की सबसे महंगी शादी मानी गई थी। वही सोशल मीडिया पर भी इसकी तस्वीरें खूब वायरल हुई थी। एक रिपोर्ट की मानें तो सामंथा और नागा चैतन्य की शादी में करीब 10 करोड़ रुपए का खर्चा हुआ था जिसमें बॉलीवुड, राजनीतिक, साउथ सिनेमा इंडस्ट्री की तमाम बड़ी हस्तियां पहुंची थी।
लेकिन शादी के 4 साल बाद ही सामंथा और नागा चैतन्य ने अलग होने का फैसला कर लिया। दोनों ने एक स्टेटमेंट जारी कर तलाक की घोषणा करते हुए लिखा था कि, “हमारे सभी शुभचिंतकों के लिए! बहुत विचार-विमर्श और विचार के बाद ‘चाई’ और मैंने अपने रास्ते पर चलने के लिए पति और पत्नी के रूप में अलग होने का फैसला किया है।
हम सौभाग्यशाली हैं कि, एक दशक से अधिक की मित्रता हमारे संबंधों का मूल रही है और हमें विश्वास है कि, हमारे बीच हमेशा एक विशेष बंधन रहेगा।
हम अपने प्रशंसकों, शुभचिंतकों और मीडिया से अनुरोध करते हैं कि, इस कठिन समय के दौरान हमारा समर्थन करें और हमें आगे बढ़ने के लिए आवश्यक प्राइवेसी प्रदान करें। आपके समर्थन के लिए धन्यवाद।”
कहा जाता है कि जब समांथा रूठ प्रभु नागा चैतन्य से अलग हुई थी, तब नागा चेतन और उनकी फैमिली ने सामंथा को करीब 200 करोड रुपए का गुजारा भत्ता की पेशकश की थी, लेकिन सामंथा ने इसे भी ठुकरा दिया था।
क्या है दोनों के अलग होने की वजह?
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सामंथा और चैतन्य की शादी टूटने की वजह सामंथा का फिल्मी दुनिया से अधिक प्यार बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि, सामंथा शादी के बाद भी फिल्मों में बोल्ड सीन दे रही है जो कि उनके ससुराल वालों को पसंद नहीं। वहीं सामंथा अपनी जिंदगी अपने अनुसार जीना चाह रही है। हालांकि इनके अलग होने में कितनी सच्चाई है ये कोई नहीं जानता।
यदि बात करें सामंथा की आगामी फिल्मों के बारे में तो वह जल्द ही फिल्म ‘शाकुंतलम’ में दिखाई देंगी। इसके अलावा सामंथा Arrangements of Love में भी दिखाई देंगी। इसके अलावा भी सामंथा के पास फिल्मों की भरमार है जिनमें विग्नेश शिवन की आगामी फिल्म Kaathu Vaakula Rendu Kaadhal भी शामिल है।