समाचार

महिला DSP के साथ मारपीट, पति ने जबरदस्ती घर में घुसकर दीवार पर दे मारा पत्नी का सिर

आजकल के समय में महिलाओं के साथ मारपीट और घरेलू हिंसा जैसे मामले चिंता का विषय बने हुए हैं। इस प्रकार के मामले दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि आजकल तो रक्षा करने वाली महिला पुलिस भी इसका शिकार होने लगी हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक मामला सामने आया है, जहां पर इंजीनियर पति ने अपनी डीएसपी पत्नी के साथ मारपीट की है।

आपको बता दें कि भोपाल में पुलिस मुख्यालय में पदस्थ डीएसपी नेहा पच्चीसिया अपने इंजीनिय पति से अलग चार इमली इलाके में रह रही हैं। जब बंगले पर आए पति को अंदर आने से रोका तो इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा चालू हो गया। इसी दौरान महिला डीएसपी को उसके पति ने धक्का मारा और उसका सिर दीवार पर मार दिया, जिसकी वजह से डीएसपी के सिर पर चोटें आई हैं। महिला अफसर ने अपने पति के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज कराया है।

मारपीट करते हुए दीवार पर दे मारा सिर

हबीबगंज थाना प्रभारी भान सिंह प्रजापति के द्वारा ऐसा बताया गया कि डीएसपी नेहा पच्चीसिया के जुड़वा बच्चे हैं। नेहा ने पुलिस को यह बताया कि रविवार की शाम को उनके पति कुणाल जोशी घर पर आए और जबरन घर के अंदर घुस गए। घर में आने को लेकर उनका पति से झगड़ा हुआ। इस बीच पति ने उन्हें धक्का दिया और उनके पति ने उनका सिर दीवार पर दे मारा। पुलिस ने नेहा की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

कोर्ट में चल रहा है तलाक का मामला

जानकारी के मुताबिक डीएसपी नेहा पच्चीसिया की शादी 2019 में कुणाल जोशी से हुई थी। कुणाल जोशी पेशे से इंजीनियर हैं। अब कोर्ट में तलाक का मामला चल रहा है। उनके बच्चे नेहा के पास ही रहते हैं। कुणाल जोशी छोला मंदिर इलाके में रहते हैं। नेहा ने अपने पति पर यह आरोप लगाया कि उनके पति नशे के आदी हैं। वहीं उनके पति ने पुलिस को यह बताया कि वह अपने बच्चों से मिलने के लिए वहां पर गए थे।

गुना से ट्रांसफर होने पर आई थी सुर्खियों में

आपको बता दें कि फरवरी 2021 में नेहा का गुना में ट्रांसफर हो गया था। इसके बाद उनके नाम से फेसबुक पर एक पोस्ट की गई थी जिसमें लिखा था “IG अविनाश शर्मा इज अवर कल्प्रिट।” यानी IG हमारे दोषी हैं। जैसे ही यह पोस्ट सामने आया तो पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था। फिर इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया था। जिस समय यह घटना हुई थी उस वक्त अविनाश शर्मा ग्वालियर रेंज के IG थे। जब यह मामला हुआ तब नेहा ने अपनी सफाई में यह कहा था कि उन्हें बदनाम करने के लिए यह पोस्ट की गई थी। वह फेसबुक पर 6 महीने से एक्टिव नहीं हैं।

जब गुना से ट्रांसफर हुआ तो उसके बाद नेहा ने कहा था कि गुना TI अवनीत शर्मा मेरे पीछे पड़े हुए हैं। उनके गलत फीडबैक के आधार पर मुझे हटाया गया। नेहा ने कहा था कि TI मेरी झूठी शिकायतें करते रहते हैं। जिन लोगों ने मुझे हटवाने के लिए साजिश रची, शिकायतें कराई और मैसेज किए। उन्हीं लोगों ने मेरे नाम से बनी फेसबुक आईडी से यह पोस्ट की और बाद में हटा दी। तब TI ने सफाई कहा कि अपने से वरिष्ठ (नेहा) कि वह कैसे शिकायत कर सकते हैं।

नेहा पच्चीसिया इस विवाद से बहुत ज्यादा परेशान हो गई थीं और उन्होंने नौकरी छोड़कर लड़ाई करने की बात तक कह दी थी। नेहा पच्चीसिया ने कहा था कि मुझसे TI क्यों परेशान है। TI के खिलाफ मैंने आईजी से लिखित शिकायत की है। इसके साथ ही पुलिस मुख्यालय को भी इसकी जानकारी भेजी है। उनके रौब का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि गुना के तत्कालीन एसपी ने अपने पूरे ऑफिस में सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे।

मुख्यमंत्री ने किया था सम्मानित

आपको बता दें कि कोरोना काल में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए नेहा को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सम्मानित कर चुके हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान भी कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य रखने के लिए एसपी ने नेहा को प्रशस्ति पत्र दिया था।

Related Articles

Back to top button