भूखे कुत्ते को देख पसीजा महिला का दिल, खाना खिलाया तो कुत्ते ने अपने अंदाज में कहा THANKS

हम में से हर कोई ये बात बखूबी जानता है कि इंसानियत से बढ़कर दुनिया में कुछ भी नहीं हो सकता। अक्सर लोग एक-दूजे को ये बात याद दिलाते हुए भी दिख जाते हैं कि जब मौका मिले तब हर हाल में जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। आए दिनों हमारे सामने कई ऐसी कहानियां आती रहती है, जो किसी का भी दिल जीत लेती है। ऐसा ही एक दिल जीत लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कुत्ते ने भूख मिटाने के लिए आभार व्यक्त किया
इस वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि एक महिला भूखे कुत्ते और उसके बच्चों को खाना देती है और फिर वह कुत्ता भूख मिटाने के लिए आभार व्यक्त भी करता है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखकर तो किसी का भी दिल खुशी से झूम सकता है।
भूखे बच्चों को देख पसीजा महिला का दिल
वीडियो में देखा जा सकता है एक महिला को सड़क पर आवारा कुत्ता अपने बच्चों के साथ दिखा। वह अपने बच्चों के साथ एक किनारे बैठी थी। ऐसे में महिला का भूखे जानवरों को देख दिल पसीज गया और फिर वह उनके लिए खाना लेकर आई। जैसे ही महिला खाना डालने के लिए नीचे बैठी तो उन बच्चों की मां महिला के पास पहुंच गई और महिला से लिपटने लगी और उसके साथ झुक जाती है।
लोगों को पसंद आया आभार व्यक्त करने का तरीका
यह दृश्य देखकर ऐसा ही प्रतीत हो रहा है मानों यह जानवर अपने और अपने बच्चों की भूख मिटाने के लिए अपनी भाषा में उस महिला को धन्यवाद कर रहा है। कुत्ते का यह आभार व्यक्त करने का अंदाज लोगों को काफी पसंद आया। यह वीडियो हर किसी का दिल जीत रहा है।
Dog mom thanks woman for feeding her puppies.🐕🐾🍛❤️ pic.twitter.com/LqwUGfD90o
— 𝕐o̴g̴ (@Yoda4ever) March 8, 2022
10 लाख से ज्यादा बार देखा गया वीडियो
इसी वीडियो को देख हर कोई उस महिला के नेकदिली के कायल हो गए। फिलहाल वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को कुछ ही दिनों में 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं 70 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इसे लाइक किया है। इसके अलावा यूजर्स अपने रिएक्शन देते हुए भी देखे जा रहे हैं।
हजारों लोगों ने कमेंट करते हुए महिला के इस नेक काम की तारीफ की है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि, ‘इतनी दयालुता, सच में ये कमाल की बात है.’, दूसरे ने लिखा, ‘वैसे इतने अच्छे काम के लिए इस महिला की तारीफ तो बनती ही है।’ यकीनन हमें इस महिला जैसे और लोगों की जरूरत है, जिनकी वजह से इंसानियत पर हमारा विश्वास कायम है।