धार्मिक

राशिफल 2 मार्च: आज इन 4 राशियों की सारी उलझनें होंगी दूर, हर तरफ से मिलेंगे फायदे

आज हम आपको बुधवार 2 मार्च का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 2 मार्च 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहद शानदार नजर आ रहा है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य पूर्ण करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम जीवन बेहतरीन रहेगा। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन आपको कामयाबी जरूर मिलेगी। ऑफिस का वातावरण सामान्य रहेगा। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। अचानक घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिसकी वजह से आप काफी चिंतित होंगे। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सतर्क रहना होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपको अपनी किस्मत से मनचाही नौकरी मिलने के प्रबल योग हैं। बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। आप अपने परिवार वालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। बिजनेस अच्छा चलेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन अच्छा साबित होगा। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लाभदायक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में नए-नए लोगों से जान पहचान हो सकती है जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलने वाला है। मानसिक चिंता दूर होगी। जरूरी कामों की योजनाओं पर फोकस कर सकते हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिलाजुला साबित होगा। आप अपने रुके हुए कामों को पूरा करने में काफी व्यस्त रहने वाले हैं। काम के साथ-साथ अपनी सेहत पर भी ध्यान देना जरूरी है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अचानक धन कमाने के मौके हाथ लग सकते हैं, जिनका फायदा उठाना चाहिए। व्यापार से जुड़े हुए लोग अपने व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जो उनके लिए फायदेमंद साबित होगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। आप अपने सामने आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। अगर आप साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक सफलता मिल सकती है। दांपत्य जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहें। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक नहीं है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। शासन सत्ता का पूरा सहयोग मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मन मुताबिक सफलता मिल सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बेहद खास रहेगा। आप जिस क्षेत्र में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे। नौकरी में आपके प्रयास फल देंगे। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य के लिए लाभदायक होगी। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर नज़र आ रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप तैयार रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। जीवन की उलझननो से छुटकारा मिलेगा। आप अपने कामकाज में ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। व्यापार अच्छा चलेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के मुनाफे में बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना नजर आ रही है। खास लोगों की मदद से आप अपने करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। रचनात्मक कार्य में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में सुधार आएगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करने की योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। भाई बहनों से चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। मेडिकल से जुड़े हुए व्यापारी परेशान हो सकते हैं। आपका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा और आप काफी संतुष्ट भी होंगे। प्राइवेट नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिलने की पूरी उम्मीद है। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं। व्यापार में विस्तार से संबंधित योजना बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव रहेगा। आप अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। वाहन चलाते समय लापरवाही मत कीजिए अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। आप अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं। प्रेमी-प्रेमिका मुलाकात कर सकते हैं, एक-दूसरे को उपहार देने के लिए दिन अनुकूल है।

Related Articles

Back to top button