समाचार

यूक्रेन में फंसी मेडिकल की छात्रा की खुली पोल, ग्राम प्रधान रहते कैसे पहुंच गई विदेश? जांच शुरू

रूस और यूक्रेन दुनिया के इन दो बड़े देशों के बीच जंग लगातार जारी है। रूस लगातार यूक्रेन पर हमला किए जा रहा है। कई बार अपील करने के बावजूद भी वह रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग की वजह से हजारों लोगों की जान जा चुकी है। यूक्रेन के लोग दूसरे देशों में शरण के लिए भाग रहे हैं। इन सबके बीच सबसे बड़ी मुसीबत भारतीय छात्र-छात्राओं को हो रही है।

पढ़ाई करने के लिए बच्चे यूक्रेन में गए हुए थे लेकिन अब इन दो बड़े देशों की जंग के बीच यह वहां पर फंस गए और वह निकल नहीं पा रहे हैं। वहीं रूस की लड़ाई के बीच यूक्रेन में फंसे हुए भारतीय छात्रों को वापस अपने वतन लाने का सिलसिला लगातार जारी है।

यूक्रेन से कई छात्र लगातार भारत वापस आ रहे हैं, जो अब भी वहां पर फंसे हुए हैं, वह सरकार से गुहार लगा रहे हैं। रूस-यूक्रेन के बीच चल रही जंग के दौरान कई वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। इसी दौरान एक और वीडियो सामने आया है, इसमें एक यूक्रेन में फंसी एक छात्रा में भारतीय दूतावास और सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

लेकिन बाद में यह जानकारी सामने आई कि वह छात्रा उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले की है और वह मौजूदा प्रधान भी है। वह यूक्रेन में रहकर डॉक्टरी की पढ़ाई कर रही थी। जैसे ही यह वीडियो सामने आया तो उसके बाद हरदोई प्रशासन ने प्रधान के खातों की जांच के आदेश दे दिए और प्रधान रहते हुए छात्र कैसे बाहर चली गई? इस पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

ग्राम प्रधान रहते हुए डॉक्टरी की पढ़ाई करने पहुंची विदेश

आपको बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध लगातार जारी है और इस दौरान इंटरनेट पर बहुत से वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसी दौरान एक और वीडियो सामने आया है। इसमें यूक्रेन में फंसी एक छात्रा ने भारतीय दूतावास से मदद की गुहार लगाई। बाद में यह पता लगा कि वह उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले की प्रधान है लेकिन वह यूक्रेन में रहकर डॉक्टरी की पढ़ाई कर रही है।

छात्रा का नाम वैशाली है। वैशाली पंचायत चुनाव के दौरान गांव आई थी और ग्राम प्रधान का चुनाव जीता था। उनके पिता पूर्व ब्लाक प्रमुख महेंद्र यादव हैं। वह समाजवादी पार्टी में नेता भी हैं। हरदोई जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष मीरा अग्रवाल के द्वारा ऐसा कहा गया है कि “वैशाली जिले के सांडी ब्लाक के तेरापुरसेलीं गांव की प्रधान है। इस चुनाव में प्रधान चुनी गई थी। उनके पिताजी कामकाज देखते हैं।”

मामले की हो रही है जांच

वहीं हरदोई के सीडीओ आकाश राणा के अनुसार, वैशाली नाम की छात्रा MBBS की पढ़ाई करने यूक्रेन गई है, जो हरदोई की रहने वाली है और तेरा पुरसैलीगांव गांव की प्रधान भी है। वैशाली पिछले वर्ष उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव में गांव आई थी। वह यूक्रेन के खार्कीव में एक यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है।

हरदोई के सीडीओ आकाश राणा के द्वारा ऐसा बताया गया कि यह जो मामला सामने आया है इस पर जांच की जा रही है। फिलहाल प्रधान के खाते को सीज कर दिया गया है। वीडियो सामने आने के बाद अब जाहिर तौर पर ग्राम प्रधान की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो वायरल कर मदद की गुहार लगाना उनको काफी भारी पड़ता दिख रहा है।

Related Articles

Back to top button