धोनी से शादी करने के बाद इतनी बदल गई साक्षी की जिंदगी, साझा किया क्रिकेटर की पत्नी होने का दर्द

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट की दुनिया में वह मुकाम हासिल किया है जिसे पाना इतना आसान नहीं। महेंद्र सिंह धोनी अपने सहज अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। बता दें, धोनी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपनी पत्नी साक्षी धोनी और बेटी जीवा के साथ मस्ती भरी तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं।
इसी बीच साक्षी धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह ये साझा करते नजर आ रही है कि क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी से शादी करने के बाद उनकी जिंदगी में क्या क्या बदलाव आ गए?
साक्षी वीडियो में अन्य चेन्नई सुपर किंग्स खिलाड़ियों की पत्नी के साथ बातचीत कर रही है। इस वीडियो को यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है और फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। दरअसल, यह वीडियो 8 मार्च को महिला दिवस के दिन बनाया गया था। 17 मिनट के इस वीडियो में साक्षी धोनी अपनी जिंदगी से जुड़ी कई सारी बातें करती हुई नजर आ रही है।
इस यूट्यूब वीडियो में आप देख सकते हैं कि साक्षी महेंद्र सिंह धोनी के साथ शादी करने पर अपनी जिंदगी में आए बदलाव को लेकर कहती है कि, “हमें अपने पति पर गर्व है क्योंकि वो करोड़ों लोगों में से चुने गए हैं। वो उस खेल का हिस्सा हैं जिसे लोग बेहद प्यार करते हैं खासतौर पर भारत। जब आपकी शादी होती है तो वैसे ही जिंदगी बदल जाती है। लेकिन हमारे पति स्पोर्ट्स खेलने जाते हैं और ये थोड़ा अलग है। आपको अपने अंदर बदलाव लाने होते हैं क्योंकि पति चाहते हैं कि आप उनका दबाव कम करें।”
इसके आगे साक्षी ने बताया कि, “आपके पास अपना प्राइवेट स्पेस नहीं होता है। आपके ऊपर हर तरफ से कैमरे होते हैं। ऐसे में आप उस तरह से नहीं रह सकते जैसा कि आप आम तौर पर रहते हैं। कुछ भी करो तो लोगों की नजर आप पर रहती है और आपके बारे में बातें शुरू हो जाती है। लोग कई सवाल खड़े करते हैं।”
बता दें, महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी ने 4 जुलाई साल 2010 को देहरादून में शादी की थी। इस दौरान इनकी शादी में क्रिकेट दुनिया से जुड़े कुछ चुनिंदा मेहमान पहुंचे थे। शादी के 5 साल बाद साक्षी और महेंद्र सिंह धोनी के घर बेटी का जन्म हुआ जिसका नाम जीवा रखा गया। सोशल मीडिया पर जीवा की भी क्यूट से तस्वीरें वायरल होती रहती है।
बात करें महेंद्र सिंह धोनी के वर्कफ़्रंट के बारे में तो कहा जा रहा है कि वर्तमान में धोनी सूरत में है। दरअसल सूरत में आई पी एल 2022 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स का प्रैक्टिस कैंप लगा हुआ है। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी यहां पर पसीना बहा रहे हैं क्योंकि इस बार उन्हें करीब 9 टीमों के साथ खेलना है।