विशेष

नन्ही सी गाय को बच्चे की तरह पाल रही है महिला, पिलाती है बोतल से दूध, बाथरूम में कराती है गोबर

आपने अक्सर लोगों को देखा होगा कि उन्हें पालतू जानवरों को पालना बहुत पसंद होता है। कुछ लोग कुत्ते पालते हैं तो कुछ लोग बिल्लियां और कुछ लोग पक्षी भी रखते हैं। कुछ लोगों को जानवरों से इतना लगाव होता है कि वह अपने घर में पाले गए पालतू जानवर को हमेशा अपने साथ रखते हैं। अगर हम गाय की बात करें तो भारत में गाय की दशा कैसी है। इसको बताने की जरूरत नहीं है। अक्सर हम सभी लोग सड़कों पर ऐसे ही आवारा फिरती गाय देखते हैं।

हिंदू धर्म में गाय को मां का दर्जा दिया गया है और हम इसे मां कहकर पुकारते हैं और इनकी पूजा करते हैं। परंतु दुनिया में ऐसे कई देश भी हैं, जहां गाय आहार है। दुनिया में ऐसे लोग भी रहते हैं जो इन्हें बिना कोई नाम दिए बस अपने बेजुबान दोस्त की तरह इनसे प्यार करते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से ऐसी ही एक अमेरिकन महिला का उदाहरण देने जा रहे हैं, जिसने घर में गाय का बछड़ा पाल रखा है।

नन्हीं सी गाय को अपने बच्चे की तरह पाल रही है यह महिला

अगर कोई अपने घर के अंदर कुत्ते या बिल्ली पालता है तो वह उनसे बहुत प्यार करता है और इस प्रकार के जानवरों को लोग अपने घरों में पूरी तरह से छूट देते हैं। कुत्ते-बिल्लियों जैसे पालतू जानवरों के लिए तो यह आम बात है, जो बिस्तर से लेकर किचन तक घूमते रहते हैं परंतु क्या आप लोगों ने कभी ऐसा देखा या सुना है कि कोई गाय इस तरह से घर में रहती हो?

दरअसल अमेरिका की रहने वाली एक महिला अपनी नन्हीं सी गाय को अपने बच्चे की तरह पाल रही है। मिरर के अनुसार, महिला का नाम फेथ ओशील्ड एलन है, जो अमेरिका के अरकांसस की रहने वाली है। इस महिला ने अपनी इस बछिया का नाम फर्डिनैंड रखा है और यह इसे अपने बच्चे की तरह ही मानती है। वह अपने बच्चे सामान इस 16 महीने की बछिया के साथ टिक टॉक पर वीडियो भी बनाती है। महिला का ऐसा बताना है कि वह फर्डिनैंड को अपने घर के अंदर ही रखती है और यह बहुत ही प्यारा है।

बछिया को दी गई है जरूरी ट्रेनिंग

आपको बता दें कि फेथ और उनकी बछिया के बीच बेहद प्यार भरा गहरा रिश्ता बन चुका है। यह बछिया फेथ और उनके पिता के साथ उनके घर में ही रहती है। बछिया भी एक पालतू जानवर की तरह घर के सारे नियम समझती है। यहां तक कि यह बछिया यह भी जानती है कि इसे टाइम पर गोबर कब और कहां करना है। फेथ ने अपने बछिया को इस तरह ट्रेंड किया है कि वह अपने तय समय पर एक ही जगह जाकर गोबर करती है। उसकी इस आदत की वजह से जहां तहां गंदगी नहीं फैलती है।

बोतल से पिलाना सिखाती हैं दूध

फेथ अपना एक हॉबी फार्म चला रही हैं और वह लोगों को बछिया और बछड़ों को सही से पालने की ट्रेनिंग भी देती हैं। इसके साथ ही वह अपने पार्क में बछड़ों को तैयार करती हैं। इतना ही नहीं बल्कि फेथ अपने बछड़ों और बच्चियों को बोतल से दूध पिलाना भी सिखाती हैं। वह लोगों को सिखाती है कि बछिया को किस प्रकार से बोतल से दूध पिलाया जाता है।

फेथ ने अपनी बछिया को इस तरह से ट्रेंड कर दिया है कि जब वह बोतल से दूध पीती है तो थोड़ी देर के बाद गोबर करने के लिए बताई गई जगह पर खुद चली जाती है। फेथ पालतू जानवरों से जुड़ी हुई जानकारियों की वीडियो बनाकर टिकटॉक पर साझा करती हैं, जिनको लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है।

Related Articles

Back to top button