बॉलीवुडमनोरंजन

18 महीने में दूसरी बार प्रेग्नेंट हुई प्रियंका चोपड़ा की जेठानी, बेबी बंप के साथ वायरल तस्वीरें

बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपनी ख़ास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा कुछ दिन पहले ही एक बच्चे की मां बनीं है। प्रियंका के बच्चे का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ था। अब तक इसे लेकर ही प्रियंका सुर्ख़ियों में बनीं थीं की इसी बीच यह खबर सामने आई हैं कि जोनस परिवार में जल्द ही एक और नन्हे-बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली है।

प्रियंका की जेठानी बनने वाली है मां

अब अगर आपके मन में भी यही सवाल आ रहा हैं कि प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर मां बनने वाली है तो आप गलत हैं। दरअसल, प्रियंका नहीं बल्कि उनकी जेठानी सोफी टर्नर जल्द ही मां बनने वाली है। हाल ही में यह खबर सामने आई है कि निक जोनस के बड़े भाई जो जोनस की पत्नी और हॉलीवुड एक्ट्रेस सोफी टर्नर दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं।

पपराजी ने कैमरे में कैद की तस्वीर

हाल ही में सोफी टर्नर की प्रेगनेंट बेली की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तब सामने आई थीं, जब उन्हें पब्लिक प्लेस पर पपराजी ने कैमरे में कैद किया था। गर्भवती होने के बाद भी सोफी स्टाइल से कोई समझौता नहीं कर रही हैं। इसकी झलक तब भी दिखी, जब वह फैशन शो में पहुंचीं और इससे जुड़े फोटोशूट की तस्वीरें सामने आईं।

बिकिनी पहनकर बेबी बंप किया फ्लॉन्ट

इसके अलावा सोफी टर्नर और जो जोनस की मियामी तट पर समंदर किनारे हॉलिडे एन्जॉय करती हुई फोटोज सामने आई हैं। इन तस्वीरों में सोफी ट्रेन्डी चेकर्ड टूपीस फ्रैंकी बिकिनी स्विमसूट के साथ ही सनग्लासेज लगाए नजर आईं। फोटोज में सोफी टर्नर बिकिनी पहने बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं। हालांकि, सोफी और उनके पति जो जोनास (Joe Jonas) ने अब तक प्रेग्नेंसी की न्यूज अनाउंस नहीं की है।

2019 में की थी सीक्रेट मैरिज

सोफी ने इससे पहले बेटी विला के वक्त भी अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस नहीं की थी। विला का जन्म 12 जुलाई 2020 को हुआ था। जो और सोफी की शादी की बात करें तो दोनों की शादी 2019 में लास वेगास में एक सीक्रेट सेरेमनी में हुई थी। इसके दो महीने बाद दोनों ने फ्रांस में दोबारा रीति-रिवाज से शादी की थी।

उम्र में प्रियंका से छोटी है उनकी जेठानी

बता दें कि प्रियंका की जेठानी सोफी टर्नर उम्र में उनसे 14 साल छोटी हैं। सोफी और प्रियंका के बीच बॉन्डिंग काफी अच्छी है और दोनों सोशल मीडिया पर साथ में फोटोज भी शेयर करती हैं। 26 साल की सोफी खुद भी एक्ट्रेस हैं। गेम ऑफ थ्रोन्स (2011) फेम सोफी टर्नर अब तक Another Me(2013), Barely Lethal(2015), X-Men: Apocalypse(2016), Josie(2018) जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वहीं उनके पास फिलहाल 3 और अपकमिंग हॉलीवुड प्रोडेक्ट्स हैं।

Related Articles

Back to top button