धार्मिक

राशिफल 12 मार्च: शनि कृपा से इन 4 राशियों का हीरे-मोती की तरह चमकेगा भाग्य, मेहनत लाएगी रंग

आज हम आपको शनिवार 12 मार्च का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 12 मार्च 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन विशेष नजर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने बड़े अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। आपकी मेहनत और कामों से उच्च अधिकारी प्रसन्न होंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। अगर कोई पुराना वाद विवाद चल रहा है, तो उसका समाधान निकल सकता है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपकी कोई अधूरी इच्छा पूर्ण होने की संभावना नजर आ रही है। आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम हासिल होगा। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में कठिन मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। घर परिवार से जुड़ी हुई परेशानियों का समाधान निकल सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित होंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला साबित होगा। आप अपना कोई भी काम अधूरा ना छोड़े। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए थोड़ा पैसा खर्च करना पड़ सकता है। संतान की शिक्षा से जुड़ी हुई चिंता लगी रहेगी। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। अचानक दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर परिवार में चहल-पहल बनी रहेगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहद शुभ रहेगा। दांपत्य जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। स्वास्थ्य पहले से बहुत अच्छा नजर आ रहा है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं, जिनका फायदा उठाना चाहिए। आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। नौकरी के क्षेत्र में उच्च पद की प्राप्ति होगी। वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी भी मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। आप अपने सभी जरूरी कार्य समय पर पूर्ण करके परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। घर के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। छोटे-मोटे व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन खुशहाल व्यतीत होगा। आप अपने सभी कार्य जोश के साथ पूरा करेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। भौतिक सुखों में बढ़ोतरी होगी। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव रहेगा। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। कार्य क्षेत्र में विस्तार हो सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वालों को यही सलाह दी जाती है कि आप बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको बेहतरीन उपलब्धि हासिल हो सकती है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। निवेश संबंधित मामलों के लिए आज का दिन फायदेमंद नजर आ रहा है। अविवाहित लोगों को अच्छा रिश्ता मिलेगा। विदेश में काम करने वाले लोगों को मन मुताबिक लाभ मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। नौकरी में मन मुताबिक तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपनी चतुराई से कामकाज की परेशानियों का हल निकाल सकते हैं। कार्यालय में अधीनस्थ कर्मचारी आपसे कुछ नया सीख सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में नए नए लोगों से संपर्क स्थापित होंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। माताजी की सेहत में सुधार आएगा। विवाह योग्य लोगों को मनपसंद जीवनसाथी की तलाश पूरी हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी कमजोर नजर आ रही है। फालतू के कामों में इधर-उधर पैसा खर्च हो सकता है, जिसके कारण आप काफी परेशान रहेंगे। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखें। जहां जरूरत हो वहीं पर पैसा खर्च कीजिए अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे। कार्य क्षेत्र में माहौल आपके पक्ष में रहेगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लाया है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप अपने अच्छे व्यवहार से दूसरों का दिल जीत सकते हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी। व्यापार में भारी मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। कारोबार में बरकत होगी। कारोबार आगे बढ़ाने का कोई बढ़िया मौका मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहद खास नजर आ रहा है। सामाजिक तौर पर आप बहुत सक्रिय रहेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करेंगे, जो आपको अच्छा लाभ देगा। जमीन-जायदाद से संबंधित कामों में आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। संतान को नई उपलब्धियां हासिल होंगी। घर में कोई अहम काम संपन्न हो सकता है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है। निजी जीवन की परेशानियों को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। घर का माहौल सामान्य रहेगा। आप परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। आपको यही सलाह दी जाती है, कि आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा कीजिए, इससे आपको अच्छा फायदा मिल सकता है।

Related Articles

Back to top button