
बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर अपनी शादी के बाद से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। शिबानी और फरहान की शादी को करीब एक महीना होने वाला है। लंबे समय तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने शादी कर अपने रिश्ते को नया नाम दिया। यह कपल आए दिन अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है। इसी बीच शिबानी ने एक बड़ा खुलासा कर दिया है, कि आखिर उन्होंने फरहान अख्तर से शादी क्यों की है।
शिबानी दांडेकर ने हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह फरहान की दुल्हनिया फराह खान के लिए बनी हैं। शिबानी दांडेकर ने इंस्टाग्राम पर फराह खान के पोस्ट को री-पोस्ट किया है। फोटो में शिबानी दांडेकर और फराह खान कैमरा के लिए स्माइल करती हुई दिख रही हैं।
फराह ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा, भाभी शिबानी दांडेकर। #वुमेन इन लव। फराह खान के पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए शिबानी ने लिखा, लव यू सो मच! तुम्हारी भाभी बनने के लिए ही सिर्फ मैंने फरहान से शादी की है।
शायद बहुत लोग यह नहीं जानते हैं कि फराह खान और फरहान अख्तर रिश्ते में भाई-बहन लगते हैं। फराह की मां मेनका और फरहान की मां हनी ईरानी दोनों बहनें हैं। ऐसे में फरहान अख्तर की पत्नी शिबानी दांडेकर रिश्ते में फराह खान की भाभी लगती हैं।
शादी के बाद दूल्हा हो या दुल्हन उसके जीवन में कुछ बदलाव आ ही जाते हैं। शिबानी दांडेक को कई सालों से डेट करने के बाद आखिर फरहान अख्तर के मिस्टर बन गए हैं। फरहान ने हाल ही में बताया कि शादी के बंधन में बंधने के बाद उनके जीवन में क्या बदलाव आए हैं।
फरहान ने बताया था कि, ‘मुझे नहीं पता कि यह कुछ अलग लगता है या नहीं। शिबानी और मैं कई सालों से साथ हैं। इसलिए मुझे ऐसा लगता है कि शादी कहीं न कहीं ये बस एक आधिकारिक टैग लगा देता है। हमारा रिश्ता अद्भुत है। जब से हमने डेटिंग शुरू की है। हम इसे एक साथ दूसरे स्तर पर ले गए हैं, जो हमेशा ही अच्छा महसूस कराता है।’
शादी से पहले फरहान और शिबानी लंबे समय तक लीव-इन रिलेशनशिप में थे। दोनों आए दिन एक-दूसरे के साथ रोमांटिक फोटोज शेयर करते रहते थे। फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने फरवरी में लंबे रिलेशनशिप के बाद शादी की। शादी में सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल थे। हालांकि दोनों ने जब शादी की फोटोज शेयर की तो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं।