धार्मिक

24 दिसंबर मंगल की बदलेगी चाल, इन राशियों पर ये परिवर्तन पड़ेगा भारी, किसके लिए रहेगा शुभ

24 दिसंबर को प्रातः काल 10:16 बजे मंगल ग्रह मीन राशि की यात्रा पूरी करके अपनी खुद की राशि मेष में प्रवेश करने जा रहा हैं। आपको बता दें कि मंगल ग्रह मेष राशि में अगले वर्ष 22 फरवरी की प्रातः तक विराजमान रहने वाले हैं। इसके बाद यह वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। आखिर मंगल की राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा? चलिए जानते हैं इसके बारे में।

आइए जानते हैं मंगल की राशि परिवर्तन का किन राशियों पर रहेगा शुभ असर

मेष राशि वाले लोगों की राशि में मंगल का प्रवेश होने की वजह से इनके लिए यह परिवर्तन शुभ साबित होगा। आप ऐसा समझ सकते हैं कि यह परिवर्तन आपके लिए वरदान साबित होगा। आपको इस समय के दौरान सभी क्षेत्रों से पूरा-पूरा लाभ मिल सकता है। किसी बड़े कार्य की शुरुआत करेंगे। सफलता के बेहतरीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जमीन-जायजाद से जुड़े हुए मामलों का निपटारा हो सकता है। शासन सत्ता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ मधुर संबंध बने रहेंगे।

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर जीवन में चल रही कठिनाइयों को दूर करेगा। कामकाज में अच्छा लाभ मिलेगा। व्यापार में उन्नति मिलने की संभावना नजर आ रही है। जमीन-जायजाद से जुड़े हुए मामलों में मुनाफा मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के कामों में फैसला आपके पक्ष में आने के संकेत मिल रहे हैं। परिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। संतान से संबंधित सभी चिंता दूर होगी। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी।

कर्क राशि वाले लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर कार्य-व्यापार में उन्नति दिला सकता है। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको बेहतरीन अवसर मिलने की संभावना है।

धनु राशि वाले लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर अति उत्तम रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में मन मुताबिक सफलता मिल सकती है। व्यापार में भारी मुनाफा मिलेगा। कोई लाभदायक समझौता होने की संभावना है। विदेश में काम कर रहे लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। संतान से संबंधित चिंता से मुक्ति मिलने की संभावना है। नव दंपति के लिए यह परिवर्तन संतान प्राप्ति के लिए शुभ रहेगा। किस्मत प्रबल रहेगी।

मकर राशि वाले लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर अधूरी मनोकामनाओं को पूरा कर सकता है। मकान वाहन खरीदने का सपना पूरा होगा। संपत्ति के मामलों में लाभ मिल सकता है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिल सकती है। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे।

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर वरदान साबित होगा। आप जिस कार्य को करेंगे, उसमें भारी मुनाफा मिल सकता है। निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। नौकरी के क्षेत्र में आपके कार्यों की सराहना होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कठिन परिस्थितियों पर आप विजय प्राप्त कर सकते हैं। परिवार के सभी लोगों के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति तथा व्यापार के क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ने की प्रबल संभावना है। धर्म-कर्म के कामों में आपका अधिक मन लगेगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर मिलाजुला फल प्रदान करेगा। किसी यात्रा के दौरान आपको लाभ मिल सकता है। अचानक कोई शुभ समाचार मिलने की उम्मीद है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। यदि आप किसी प्रकार की यात्रा कर रहे हैं तो यात्रा के दौरान सावधान रहें अन्यथा अनहोनी हो सकती है या फिर सामान चोरी होने की आशंका बन रही है। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। गुप्त शत्रुओं से संभल कर रहें। यह आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं।

सिंह राशि वाले लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर अति उत्तम साबित होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। आप अपनी योजनाओं को पूर्ण करेंगे। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। रुके हुए काम पूरे होंगे। घर-परिवार की परेशानी दूर होगी। करियर में आगे बढ़ने के बहुत से मार्ग हासिल हो सकते हैं। धर्म-कर्म के कामों में आपकी रूचि अधिक रहेगी।

कन्या राशि वाले लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर मध्यम फलदाई रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको संभल कर रहना होगा। कुछ लोग आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। गाड़ी चलाते समय सावधान रहें। जमीन-जायदाद से जुड़े हुए मामलों में समझदारी से काम लेना होगा। अचानक धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देने की जरूरत है।

तुला राशि वाले लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर सामान्य रहेगा। व्यापार की दृष्टि से यह परिवर्तन ठीक साबित होगा परंतु इस राशि के लोग पारिवारिक मामलों में थोड़ा संभल कर रहें। घर-परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, जिससे मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। दांपत्य जीवन में तनाव बना रहेगा। किसी भी मामले को आप शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश कीजिए। विवाह संबंधित मामलों में विलंब होने की संभावना नजर आ रही है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर थोड़ी परेशानी उत्पन्न कर सकता है। गुप्त शत्रुओं से आपको अधिक संभलकर रहना होगा। नौकरी में परिवर्तन होने की संभावना नजर आ रही है. धन का लेनदेन करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा आर्थिक हानि होने की संभावना बन रही है। किसी काम को लेकर आपको अत्यधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। अचानक दुखद समाचार मिलने की वजह से मानसिक चिंता बढ़ सकती है।

मीन राशि वाले लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर मिलाजुला साबित होगा। परिवार में किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना बन रही है। किस्मत से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। कार्य क्षेत्र में विस्तार हो सकता है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। कोर्ट कचहरी के मामलों को आप बाहर ही सुलझा लें तो ही बेहतर रहेगा अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए।

Related Articles

Back to top button