मनोरंजन

जाने कितनी संपत्ति के मालिक है थलाइवा रजनीकांत, कभी कुली और बस कंडक्टर का करते थे काम

रजनीकांत एक ऐसा नाम है, जिससे मौजूदा समय में शायद ही कोई परिचित ना हो। वैसे कहने के लिए तो रजनीकांत दक्षिण फिल्मों के सुपरस्टार हैं परंतु इनकी लोकप्रियता सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व भर में है। मौजूदा समय में रजनीकांत अपने आप में ही एक पहचान हैं और यह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं।

12 दिसंबर 1950 को बैंगलोर में जन्मे रजनीकांत 71 साल के हो चुके हैं। उन्होंने अपनी अदाकारी से दर्शकों का हमेशा से ही दिल जीता है। रजनीकांत सिनेमा जगत के सबसे प्रतिभाशाली सितारों में से एक हैं और यह भारतीय सिनेमा के मेगास्टार भी हैं। दुनिया भर के लोग रजनीकांत के दीवाने हैं।

शायद भी किसी को इस बात का पता होगा कि रजनीकांत का असली नाम शिवाजीराव गायकवाड़ है और उनकी माता जी का नाम जीजाबाई है और उनके पिताजी का नाम रामोजी राव गायकवाड़ है, जो एक पुलिस कांस्टेबल थे।

रजनीकांत आज जिस मुकाम पर हैं वहां तक आने के लिए उन्होंने अपने जीवन में बहुत सी मुश्किल परिस्थितियों का सामना किया है। उनके घर की आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं थी। बचपन से ही रजनीकांत को मुश्किलों और परेशानियों का सामना करना पड़ा।

भले ही आज रजनीकांत सुपरस्टार बन चुके हैं परंतु उन्होंने अपनी पहचान बनाने के लिए खूब मेहनत की है। रजनीकांत ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत एक कारपेंटर की नौकरी से की थी। इसके बाद उन्होंने कुली का काम भी किया और इसी बीच में “बैंगलूर ट्रांसपोर्ट सर्विस” में भर्ती निकली थी, जिसमें उनको भी सफलता हासिल हुई और रजनीकांत बी. टी. कंडक्टर बन गए थे।

जैसे जैसे समय गुजरता गया, वैसे वैसे रजनीकांत का जीवन भी पूरी तरह से बदलता गया। अपनी मेहनत और संघर्षों से वह सिनेमा जगत के मेगास्टार बन पाए हैं। आज उनके पास किसी भी चीज की कमी नहीं है। आज वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। आज हम आपको “अपूर्वा रागंगाल” फिल्म से अपने करियर की शुरूआत करने वाले रजनीकांत कितनी संपत्ति के मालिक हैं? इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

caknowledge.com की रिपोर्ट के मुताबिक, रजनीकांत की कुल संपत्ति 365 करोड़ रुपए बताई जाती है। मौजूदा समय में रजनीकांत रॉयल लाइफस्टाइल के मालिक हैं। यह एक साल में अपनी फिल्मों की फीस के माध्यम से 50 से 60 करोड़ रुपए आसानी से कमा लेते हैं। वैसे इनकी कमाई का मुख्य स्त्रोत फिल्मी ही हैं।

अगर हम रजनीकांत के घर के बारे में बात करें तो चेन्नई में उनका एक बेहद आलीशान घर है, जिसे 2002 में बनाया गया था। रजनीकांत का यह घर बहुत ही खूबसूरत और भव्य है। इतना ही नहीं बल्कि रजनीकांत देश के कई हिस्सों में प्रॉपर्टीज के मालिक भी हैं। उन्होंने कई स्थानों पर निवेश भी किया हुआ है।

सुपरस्टार रजनीकांत महंगी महंगी गाड़ियों का भी शौक रखते हैं। इनके पास कई महंगी और लग्जरी गाड़ियां हैं, जिनमें से Toyota Innova, Range Rover, Bently जैसी कार शामिल हैं। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि रजनीकांत ने 100 करोड़ से अधिक करेंट एसेट्स में निवेश किया हुआ है।

रजनीकांत भारतीय सिनेमा के सबसे प्रभावशाली फिल्म सितारों में से एक हैं। रजनीकांत की व्यापक लोकप्रियता उन्हें और भी महान बनाती हैं। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें भारत का तीसरा सर्वोच्च सम्मान पद्म भूषण भी मिला है। अभिनय के अलावा रजनीकांत ने पटकथा लेखक, फिल्म निर्माता और एक पार्श्व गायक के रूप में भी कार्य किया है।

Related Articles

Back to top button