धार्मिक

राशिफल 2 अक्टूबर: आज ग्रह-नक्षत्र बना रहे सर्वार्थसिद्धि योग, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

आज हम आपको रविवार 2 अक्टूबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 2 अक्टूबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। अगर आपका कोई कार्य काफी लंबे समय से अटका हुआ है, तो वह पूरा हो जाएगा। जो लोग काफी लंबे समय से रोजगार पाने के लिए दर-दर भटक रहे थे, वह अपनी मेहनत जारी रखें, बहुत ही जल्द अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। घर परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है, जिससे घर की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने के योग बने हुए हैं। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। अगर आप कोई नया निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन उत्तम नजर आ रहा है। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। संतान सुख की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आप अपनी अधूरी मनोकामना को पूर्ण करने की हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिलने के योग हैं। अगर आप कोई बड़ा फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। किसी नए कार्य की शुरुआत हो सकती है। व्यापार के सिलसिले में छोटी यात्रा करनी पड़ेगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। अनुभवी लोगों से जान पहचान होगी, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन थोड़ा निराशाजनक नजर आ रहा है। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा। भावनाओं में बहतर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए अन्यथा नुकसानदायक साबित हो सकता है। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ेगी। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। आपको अपने सभी कार्य समय पर पूरे करने होंगे अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। आज व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन बेहतरीन रहेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपका काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो जाएगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। घर के छोटे बच्चों के साथ हंसी खुशी व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता मिलने के योग हैं। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। कमाई के जरिए बढ़ेंगे, जिससे घर की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आप अपने किसी खास मित्र से फोन पर लंबी बातचीत कर सकते हैं, जिससे आप पुरानी यादें ताजा करेंगे। इस राशि की महिलाओं का दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। पुरानी योजनाओं से अच्छा फायदा मिलने के योग हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप किसी बड़े काम की योजना बना सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। विवाह योग्य लोगों को अच्छा रिश्ता मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का आज का दिन बेहतरीन नजर आ रहा है। आप अपने साथी के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर करें। मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिल शानदार रहेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं तो समझेगा। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से पेंडिंग काम पूरे कर लेंगे। करियर से जुड़ी हुई कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। जो लोग विदेश में जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उनको अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, वह अपनी वर्तमान नौकरी को बदलने का सोच विचार कर सकते हैं लेकिन आपको यही सलाह दी जाती है कि अभी आप पुरानी नौकरी में ही टिके रहें। घरेलू खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। सेहत पर ध्यान दीजिए। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आप अपने किसी जरूरी काम में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। भाई-बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। घर परिवार का माहौल खुशहाल बना रहेगा। मानसिक शांति प्राप्त होगी। आपको अपनी कड़ी मेहनत से सफलता मिलने के योग हैं। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। ईश्वर की भक्ति में अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। किसी महिला मित्र की मदद से धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। अचानक घर में खास मेहमान का आगमन होगा, जिससे घर का माहौल उत्सव जैसा बनेगा। घर के छोटे बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। मकान बनाने का सपना बहुत जल्द पूरा होता हुआ नजर आ रहा है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। बिजनेस में मन मुताबिक लाभ कमाने में सफल रहेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। सेहत में सुधार आएगा। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। शाम के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। छात्रों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा।

Related Articles

Back to top button