बॉलीवुड

कैटरीना 5 साल तो ऐश्वर्या 3 और प्रीति 10 साल, पति से उम्र में बड़ी हैं ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां

किसी ने सच ही कहा है कि प्यार में उम्र की कोई सीमा नहीं होती, ये कभी भी, कहीं भी, किसी से भी हो सकता है। इसकी जीती-जागती मिसाल है वो सितारें जिन्होंने प्यार की ख़ातिर बेझिझक अपने से कम उम्र के हमसफ़र का हाथ थामना स्वीकार किया। आज हम बॉलीवुड की उन मशहूर एक्ट्रेस के बारे में बात करने वाले है, जो कद के मामले में न सही लेकिन उम्र के मामले में अपने पति से थोड़ी बड़ी है। जी हां बॉलीवुड की ये 5 एक्ट्रेस अपने पति से उम्र में काफी बड़ी है। तो चलिए अब आपको इन एक्ट्रेस के बारे में विस्तार से बताते है।

priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ सात फेरे लिए। प्रियंका निक से उम्र 11 साल बड़ी हैं और इसके चलते प्रियंका को काफी ट्रोल किया गया पर इन सबसे ऊपर प्रियंका और निक ने एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा।

फराह खान

मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान का भी इस लिस्ट में नाम है। 39 साल की उम्र में फराह ने एडिटर शिरीष कुंद्रा से शादी रचा ली थी। शादी से पहले दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया था। उम्र में फराह, शिरीष से आठ साल बड़ी हैं।

preity zinta

प्रीति जिंटा

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा ने साल 1998 में फिल्म ‘दिल से’ के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था। जल्द ही प्रीति ने फिल्म जगत में अपनी अलग पहचान बना ली। साल 2016 में प्रीति ने अपने अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ से शादी कर ली। जीन उम्र में प्रीति से दो साल छोटे हैं।

aishwarya and abhishek

ऐश्वर्या राय

ऐश्वर्या का नाम बैस्ट पत्नी के साथ-साथ अच्छी बहू में भी शामिल है। ऐश्वर्या रॉय अपने पति अभिषेक बच्चन से तीन साल बड़ी हैं। इन दोनों की जोड़ी बहुत प्यारी है।

बिपाशा बासु

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने साल 2001 में फिल्म अजनबी से बॉलीवुड में कदम रखा था। बिपाशा ने 30 अप्रैल 2016 को अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। आपको बता दें कि करण उम्र में बिपाशा से करीब तीन साल छोटे हैं।

उर्मिला मातोंडकर

उर्मिला मातोंडकर ने 3 मार्च, 2016 को खुद से 9 साल छोटे कश्मीरी बिजनेसमैन मोहसिन अख्तर मीर से शादी की थी। मोहसिन, सौरभ सेनगुप्ता की फिल्म ‘इट्स मैन्स वर्ल्ड’ में भी लीड रोल प्ले कर चुके हैं। मोहसिन ‘चकदे इंडिया’ और ‘बीए’ पास जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं शिल्पा शुक्ला के साथ कॉमेडी फिल्म ‘मुंबई मस्त कलंदर’ में अहम रोल प्ले कर चुके हैं।

अमृता सिंह

सैफ अली खान ने पहली शादी सारा अली खान की मां अमृता सिंह से की थी। शादी के वक्त सैफ महज 21 साल के थे, जबकि अमृता की उम्र 33 साल थी। यानी अमृता सैफ से 12 साल बड़ी हैं। दोनों ने 13 साल तक रिश्ता निभाने के बाद 2004 में तलाक ले लिया। बाद में सैफ अली खान ने खुद से 10 साल छोटी करीना कपूर से शादी कर ली।

सोहा अली खान

2009 में फिल्म ढूंढ़ते रह जाओगे की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे को दिल दे बैठे सोहा और कुणाल अपने रिश्ते को लेकर हमेशा ख़ामोश रहें। 2013 में वो दोनों चुपचाप घर से निकल गए और लिव इन में रहने लगें। जनवरी 2015 में ये कपल शादी के बंधन में बंध गया। सोहा कुणाल से पांच साल बड़ी हैं, मगर इनकी बॉन्डिंग देखकर यक़ीन हो जाता है कि प्यार में उम्र मायने नहीं रखती।

neha kakkar

नेहा कक्कड़

मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत के उम्र में करीब 8 साल का अंतर है। दोनों की इस क्यूट सी जोड़ी को काफी ट्रोल किया गया लेकिन नेहा और रोहनप्रीत ने सभी को साइड कर 26 अक्टूबर, 2020 को शादी के बंधन में बंधे।

गौहर खान

खबरों की मानें तो गौहर जैद से उम्र में करीब 12 साल बड़ी हैं। लेकिन एक इंटरव्यू में गौहर ने यह साफ किया कि वह जैद से कुछ साल बड़ी है न कि 12 साल। गौहर और जैद ने 25 दिसंबर को निकाह कर लिया, और इन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है।

कैटरीना कैफ

हाल ही में शादी के बंधन में बंधे कैटरीना कैफ और विक्की कौशल इन दिनों सभी के पसंदीदा कपल बने हुए हैं। आपको बता दें कैटरीना उम्र में विक्की कौशल से 5 साल बड़ी हैं।

Related Articles

Back to top button