चेन्नई की ये महिला ऑटो ड्राइवर, मुफ्त सवारी करने का दे रही मौका, लेकिन यह शर्तें हैं लागू

अब वह दौर चला गया जब कहा जाता था कि लड़कियों के लिए सिर्फ घरेलू काम ही हैं। वे बाहर के काम नहीं कर सकती। आज के जमाने में महिलाएं ना सिर्फ पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल कर रही हैं बल्कि वे आज के अब हर काम में पुरुषों को भी पीछे छोड़ रही हैं। काम चाहे कोई भी हो लेकिन महिलाएं उन कामों को करने के लिए अपनी पूरी मेहनत करती हैं।
और अपनी कड़ी मेहनत से ना सिर्फ अपने परिवार का पालन पोषण करती हैं बल्कि वे अपनी मेहनत के बलबूते पर समाज में अपना नाम भी रोशन कर रही हैं।
23 सालों से चल रही ऑटो रिक्शा
कुछ इसी तरह का काम यह महिला भी कर रही हैं। पिछले कई सालों से आपने महिलाओं को छोटे से लेकर बड़े बड़े तक कामों में अपना हुनर दिखाते हुए देखा ही होगा। इसी तरह ऑटो रिक्शा चलाने के मामले में भी महिलाओं की तादाद अब बढ़ी है। ऐसे में इन दिनों तमिलनाडु की यह महिला ऑटो रिक्शा चालक काफी सुर्खियों में हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस महिला ऑटो रिक्शा चालक ने महिलाओं और बुजुर्गों के लिए मुफ्त यात्रा की योजना शुरु की हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक देखा जाए तो इस महिला ड्राइवर का नाम राजी अशोक बताया जा रहा हैै। बताया जा रहा है कि राजी अशोक पिछले 23 सालों से ऑटो रिक्शा चलाती है। ऐसे में अब वे महिलाओं और बुजुर्गों को मुफ्त में यात्रा करवाने के लिए लाइम लाइट में आ गई हैं। राजी ज्यादातर रात के समय ही लोगों के लिए रिक्शा चलाने का काम करती हैं।
रात में देंगी मुफ्त सवारी
एक रिपोर्ट के मुताबिक राजी अशोक ने छात्राओं, बुजुर्गों और महिलाओं को रात 10 बजे के बाद मुफ्त सवारी की पेशकश की है। सिर्फ यहीं नहीं राजी अशोक किसी आपात स्थिति में यात्रियों को अस्पताल पहुंचाने के लिए भी तैयार हैं। 50 साल की राजी अशोक लोगों की मदद के लिए हमेशा ही तत्पर रहती है। वे एक फोन आने पर लोगों की मदद के लिए दौड़ी चली जाती है।
दरअसल राजी अशोक ने 23 साल पहले भी रात के समय महिलओं की सुरक्षा के लिए रिक्शा चलाना शुरू किया था। राजी अशोक रिक्शा जरुर चलाती हैं। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि वे ग्रेजुऐडेड हैं। राजी अशोक वैसे तो केरल की रहने वाली हैं लेकिन शादी के बाद वे अपने पति के साथ चेन्नई में शिफ्ट हो गईं।
सरकारी नौकरी करना चाहती थी राजी
राजी अशोक सरकारी नौकरी पाना चाहती थी। जिसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत भी की लेकिन फिर भी जब उन्हें इसमें सफलता नहीं मिल पाई तो उन्होंने अपने परिवार को आर्थिक रुप से मदद करने के लिए ऑटो चलाने का फैसला किया।
सिर्फ इतना ही नहीं राजी अशोक कई महिलाओं को ऑटो रिक्शा चलाने की ट्रेंनिंग भी देती हैं। सोर्स के मुताबिक अपने इस पेशे से राजी अशोक हर महीने लगभग 15 से 20 हजार रुपए कमा लेती हैं। बीते कई समय से देश में राजी अशोक की तरह कई महिलाएं ऑटो रिक्शा चलाने के लिए आगे आई हैं।