अजब ग़जब

दुल्हन को देखते ही रो दिया दूल्हा, खुद को रोक नहीं पाई दुल्हन और सबके सामने ही कर दी ये हरकत

सोशल मीडिया पर शादी के सीजन का एक अलग ही एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा हैं। इन दिनों आप भी जब अपना सोशल मीडिया अकाउंट खोलते हो तो आपको ढेरों ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते होंगे। जो कि किसी शादी के रहते हैं। इन वीडियो में आप कई दफा ऐसी चीजों को भी देख लेते हैं। जिसे एक बार देखने के बाद आप इन्हें दोबारा भूल नहीं पाते।

कई बार इन वीडियो में कुछ फनी चीजे दिखाई देती है, तो कई बार कुछ ऐसा जो कि हर किसी का दिल एक ही बार में छू लेता है। ऐसा ही एक वीडियो यह भी है। जिसे देखने के बाद हर कोई इस वीडियो का मुरीद हो गया हैै। इस वीडियो ने लोगों के दिलों में अलग ही जगह बना ली। दरअसल यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा कोई फनी वीडियो नहीं बल्कि एक इमोशनल वीडियो है। आप भी इसे देखने के बाद भावुक हो सकते हैं।

दुल्हन को देखते ही रो दिया दूल्हा

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा हैं इस वीडियो में दूल्हा और दुल्हन दोनों ही रोते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा जब स्टेज पर खड़ा होता है तो दुल्हन वरमाला के लिए उसके पास आती है जिसे देखकर दूल्हे की आंखों में आंसू आ जाते हैं।

इसके बाद दुल्हन भी स्टेज तक पहुंचते-पहुंचते रोना शुरू कर देती है और दोनों एक दूसरे को गले लगा लेते हैं। दूल्हा और दुल्हन को इस तरह रोते हुए देखकर शादी में मौजूद हर कोई इमोशनल हो जाता हैं। वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता हैं कि लड़का अपने सर पर सैहरा सजा कर दूल्हे के लिबास में सज धज कर अपनी दुल्हन की एक झलक को पाने के लिए बेताब रहता हैं। तभी दुल्हन वरमाला की रस्म के लिए स्टेज पर एंट्री करती है।

खुद को रोक नहीं पाई दुल्हन

ऐसे में दुुल्हन को अपनी ओर आते देख दूल्हा इमोशनल हो जाता है। स्टेज पर एंट्री करते हुए दुल्हन खुशी से नाचते हुए आती हैं। लेकिन दूल्हे को यूं इमोशन देख वो दूल्हे के गले लगा लेती हैं। और खुदको रोने से नहीं रोक पाती है। दोनों के इस इमोशनल वीडियो को देख कर आप भी इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि उन दोनों ने ही इस अपने इस खास दिन के लिए कितना ज्यादा इंतजार किया हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा है कि जिस प्यार करने वाले से आप शादी करते हैं उससे खुशियां मिलती है। लोग दूल्हा दुल्हन के इस इमोशनल अंदाज को खुब पसंद कर रहे हैं। अब तक लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं।

Related Articles

Back to top button