अजब ग़जब

अनोखी जयमाला: हवा में उड़ती हुई खुद दूल्हा–दुल्हन के पास आई वरमाला, लूट ली सारी महफिल – Video

शादी का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में दूल्हा दुल्हन से जुड़े वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हर कपल यही चाहता है कि उसकी शादी सबसे अलग और खास दिखे। इसके लिए वह अपनी ड्रेस से लेकर शादी की सजावट तक कई तरह की प्लानिंग करता है। फिर आजकल के युवा अपनी शादी में अलग-अलग तरह की एंट्री भी करते हैं।

जयमाला में हुई वरमाला की धांसू एंट्री

आप लोगों ने भी शादी में दूल्हा दुल्हन की हर टाइप की एंट्री देखी होगी। लेकिन क्या आपने कभी वरमाला की शानदार एंट्री देखी है? जयमाला की रस्म शादी की सभी रस्मों में सबसे महत्वपूर्ण होती है। आमतौर पर यह रस्म स्टेज पर सभी मेहमानों के सामने की जाती है। इस दौरान सभी की निगाहें दूल्हा-दुल्हन पर टिकी रहती है। दूल्हा दुल्हन एक दूसरे को वरमाला पहनाते हुए मस्ती मजाक भी करते हैं।

आमतौर पर दूल्हा दुल्हन को यह वरमाला कोई भी रिश्तेदार हाथ में थमा देता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी शादी दिखाने जा रहे हैं जहां दूल्हा-दुल्हन को वरमाला बड़े ही अनोखे अंदाज में मिली। इस कपल ने अपनी वरमाला की एक शानदार एंट्री रखी। इनकी वरमाला ड्रोन के सहारे हवा में तैरती हुई इनके पास आई। यह पूरा नजारा देखने में काफी अद्भुत और सुंदर दिखाई दिया।

लोगों को पसंद आया वरमाला पहनाने का अनोखा तरीका

अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक भव्य स्टेज सजा हुआ है। दूल्हा-दुल्हन सजधज कर एक दूसरे के पास खड़े हैं। तभी हवा में तैरती हुई वरमाला दोनों के नजदीक आती है। दूल्हा दुल्हन के कान में कुछ कहता है। इसके बाद दोनों एक दूसरे को वरमाला पहना देते हैं। इस दौरान दोनों के चेहरे पर काफी खुशी दिखाई देती है।

वरमाला की सुंदर एंट्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर the.bride.magazine नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट में शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक हजारों बार देखा और पसंद किया जा चुका है। वीडियो देखकर लोग अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “बहुत ही सुंदर नजारा।” दूसरा यूजर लिखता है “वरमाला पहनाने का यह अनोखा तरीका बड़ा शानदार है।” एक शख्स लिखता है “वरमाला की एंट्री तो मेरी शादी की एंट्री से भी ज्यादा जोरदार थी।”

यहां देखें Video 

आप लोगों को वरमाला पहनाने का यह तरीका कैसा लगा हमें कमेंट पर जरूर बताएं। शायद शादी के सीजन में आपको ऐसे नजारे देखने को मिल जाए।

Related Articles

Back to top button