अजब ग़जब

अमेरिका में तूफान से भयावह मंजर, कागज की तरह हवा में उड़ रही थीं कारें… देखें वीडियो

वाशिंगटन: हर साल प्राकृतिक आपदाओं में लाखों लोग अपनी जान गँवा देते हैं। आये दिन प्रकृति का भयावह रूप देखने को मिल रहा है। कहीं पर भयानक भूकंप के झटके देखे जाते हैं तो कहीं पर लोग भयानक तूफान का सामना करते हैं। कुछ साल पहले आयी सुनामी ने लाखों लोगों को लील लिया था। इसके साथ ही कई लाख लोग बेघर हो गए थे।

प्रकृति लेती है अपने साथ छेड़छाड़ का बदला:

प्राकृतिक घटनाओं में मरने वालों से ज्यादा बेघर होने वाले लोग होते हैं। हर साल विश्व के किसी ना किसी कोने में ऐसा मंजर देखने को मिलता है। पिछले कुछ दशकों में प्राकृतिक के साथ लोगों के छेड़-छाड़ ज्यादा करना शुरू कर दिया है। इसका बदला प्रकृति आपदाओं के रूप में लेती है। पहले प्रकृति के साथ इतनी छेड़-छाड़ नहीं थी, इसलिए प्राकृतिक आपदाएं भी कम होती थीं।

प्रकृति की गणना कर पाना है काफी मुश्किल काम:

इन्ही प्राकृतिक आपदाओं में से एक है, भयानक तूफ़ान। आमतौर पर देखा जाता है कि जब भी कोई ऐसी घटना होने वाली होती है तो मौसम विभाग पहले ही इसकी सूचना जारी कर देता है। लेकिन प्रकृति के बारे में सही-सही गणना कर पाना काफी मुश्किल काम है। अनुमान के आधार पर पहले ही लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया जाता है। लेकिन बुरा तब होता है, जब बिना किसी सूचना के भयानक तूफ़ान आ जाये।

हवा में उड़ने लगी थीं कारें:

ऐसा ही हुआ अमेरिका में। अमेरिका के मैरीलैंड में आये अचानक तूफ़ान ने जमकर तबाही मचाई। तूफ़ान से इतनी ज्यादा तबाही मचेगी, इसके बारे में किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। तूफ़ान की भयावहता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इस तूफ़ान में वजनी कारें भी किसी कागज की तरह हवा में उड़ रही थीं। इस भयानक तूफ़ान के कई cctv फुटेज सामने आये हैं। फुटेज में तूफ़ान की तेजी और उससे मची तबाही के मंजर को साफ़तौर पर देखा जा सकता है।

दिन में हो गयी थी रात:

आपको बता दें तूफ़ान का सामने आया फुटेज 42 सेकेंड का है। शुरुआत में सबकुछ सामान्य दिखाई दे रहा है। लेकिन थोड़ी ही देर में धीमी चलने वाली हवा एक भयावह तूफ़ान का रूप ले लेती है। यह तूफ़ान इतना खतरनाक होता है कि आस-पास खड़ी कारें भी किसी कागज की तरह हवा में उड़ने लगती हैं। दिन में ही रात जैसा नजर दिखाई देने लगा था। हालांकि इस भयानक तूफ़ान में किसी के मारे जाने की कोई खबर नहीं मिली है।

वीडियो देखें:

 

Related Articles

Back to top button