बॉलीवुड

‘द कश्मीर फाइल्स’ देखते ही बिलख-बिलखकर रोने लगी महिला, डायरेक्टर के पैरों में गिर गई

'द कश्मीर फाइल्स' देख छलका महिला का दर्द, डायरेक्टर के पैर छूकर बोली- आप भगवान हैं!

निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म ने रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा बटोरना शुरू कर दी। कश्मीर फाइल्स सच्ची घटनाओं पर आधारित मूवी है, जिसमें विवेक अग्निहोत्री ने 90 के दशक में हुए विवादों को पेश किया है।

द कश्मीर फाइल्स की स्क्रीनिंग के दौरान इस फिल्म से जुड़े कई सारे वीडियोज सामने आए जिसमें मूवी देखने के बाद दर्शक काफी भावुक नजर आए। फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाले एक्टर दर्शन कुमार ने फिल्म से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लोग ये फिल्म देखकर बाहर आने के बाद अपनी भावनाओं पर नियंत्रण नहीं रख पा रहे हैं और फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री का शुक्रिया अदा कर रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है एक महिला ने भी जब इस वीडियो को देखा तो उसका दर्द बाहर आ गया। सभी फिल्म स्क्रीनिंग के बाद बाहर निकल रहे होते हैं कि अचानक एक महिला निर्देशक विवेक अग्निहोत्री के पैर छू लेती है। वह अपनी भावनाओं पर नियंत्रण नहीं रख पाती है और फूट-फूट कर रोने लगती है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला कहती नजर आ रही है कि ये आपके अलावा और कोई नहीं कर सकता था, आप आए मुझे लगा आपके पैर छू लूं। आप हमारे लिए भगवान हैं। इसके अलावा बाकी दर्शक भी विवेक अग्निहोत्री को फिल्म बनाने के लिए धन्यवाद देते नजर आए। इसी बीच एक्टर दर्शन कुमार भी वहां पहुंच जाते हैं।

महिला दर्शन कुमार को भी गले से लगा लेती है और अपना आशीर्वाद देती है। पूरी टीम के बेहतर भविष्य की कामना करती है। दर्शन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ”जो दिल से आता है वही दिल को छूता है। कश्मीर फाइल्स अब आप लोगों की फिल्म है।”

गौरतलब है कि फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म कश्मीरी पंडितों पर हुए जुल्मों की कहानी को दिखाती है। रिलीज से पहले फिल्म विवादों में भी फंस गई थी, रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी वजह से इसके कई सीन पर कैंची भी चली है। ‘द कश्मीर फाइल्स में’ में दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, एक्टर दर्शन कुमार,भाषा सुम्बली, पल्लवी जोशी जैसे एक्टर्स लीड रोल हैं।

इस फिल्म को भारत में बहुत ही कम 700 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। इसके पीछे वजह इसी दिन फिल्म ‘राधे श्याम’ की रिलीज की वजह से हुआ है। ज्यादातर सिनेमाघरों में इस मूवी को जगह मिली है। हालांकि फिल्म लोगों को काफी पसंद आया है। पहले दिन फिल्म ने करीब 3 करोड़ रुपए की कमाई की है।

Related Articles

Back to top button