मेहमानों को सज-धजकर शादी में आना पड़ गया भारी, पेटभर खाने के बाद धोने पड़े जूठे बर्तन

सोशल मीडिया पर इन दिनों शादी से जुड़े कई सारे फोटोज और वीडियोस वायरल हो रहे हैं। इनमें से कई वीडियो दूल्हा और दुल्हन के रहते हैं तो कई शादी में आए हुए मेहमानों के। वैसे सभी मेहमान शादी में सज-धजकर जाते हैं। वहां जाकर मजे से खाना खाते हैं और ढेर सारी तस्वीरें खिंचवाते हैं। लेकिन क्या कभी आपने किसी शादी में मेहमानों को बर्तन धोते हुए देखा है?
आपने पैसे न होने पर होटल में बर्तन धोकर आने वाले जोक्स तो आपने बहुत सुने होंगे लेकिन शायद ये सुनकर आपको भी हैरानी हो रही होगी कि आखिर शादी में कोई मेहमान बर्तन क्यों धोएगा। लेकिन यह सच है। दरअसल, सोशल मीडिया पर शादी से जुड़ा जो वीडियो सामने आया है उसमें ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिल रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि शादी में पहुंचे कुछ मेहमान किस तरह प्लेट को साफ कर रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया।
सोशल मीडिया वायरल इस वीडियो को देखकर आप भी यही कहेंगे कि ऐसी शादी में जाने से अच्छा है कि हम घर पर ही रहें। दरअसल, यूजर ने बताया कि उन्हें एक शादी में बुलाया गया। शादी का वेन्यू बेहद खूबसूरत था। उनसे मिली जानकारी के मुताबिक इतने बेहतरीन वेन्यू और दुल्हन की महंगी ड्रेस के बाद खर्च कम करने के लिए दूल्हा-दुल्हन ने सेल्फ कैटरिंग करने का मन बनाया।
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी में हर तरफ सजावट दिख रही है। एक कॉर्नर में टेंट लगया है और वहां फाउंटेन दिख रहा है। यहीं पर कुछ मेहमान अपने प्लेटों को साफ कर रहे हैं। मेहमानों के लिए चीजें और अजीब तब हुईं जब उनमें से कई लोगों को भूखे पेट ही घर लौटना पड़ा।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो यूट्यूब मीडिया मराठी चैनल पर अपलोड किया गया है। ya वीडियो 23 सेकेंड का है और इसका कैप्शन है ‘शादी में सजावट के लिए लगा था फव्वारा, देखिए लोगों ने इसका क्या इस्तेमाल किया। ‘
हालांकि, यह वीडियो कहां और किस दिन का है इस बारे में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। अब तक इसे हजारों बार देखा जा चुका है। वीडियो देखने वाले अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं और भर-भरकर कमेंट भी कर रहे हैं। आप भी देखिये यह मजेदार वीडियो।