बॉलीवुड

बॉलीवुड में सक्सेस पाने वाली करिश्मा कपूर का बार-बार टूटा दिल, जानें कुछ अनसुनी बातें

90 के दशक की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक करिश्मा कपूर ने हाल ही में अपना 46वीं जन्मदिन मनाया है। करिश्मा कपूर एक ऐसी एक्ट्रेस थी जो बला की खूबसूरत होने के साथ दमदार एक्टिंग करती थी। लेकिन अपने जमाने में बुलंदी की एक्ट्रेस रही करिश्मा कपूर लव लाइफ में हमेशा असफल रहीं।

बार-बार टूटा दिल-

उनका फिल्मी करियर भले ही सफल था लेकिन प्यार में कई बार उनका दिल टूटा। यहां तक कि उनको नाकाम शादी का भी दर्द झेलना पड़ा। बात यहां तक बढ़ गई थी कि उनको अपने बच्चों की कस्टडी लेने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ी थी।

अजय देवगन के साथ रिलेशनशिप-

कपूर खानदान की बड़ी बेटी करिश्मा कपूर ने फिल्म प्रेम कैदी से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। ये फिल्म साल 1991 में रिलीज हुई थी। फिल्म में करिश्मा कपूर के हीरो हरीश कुमार थे। इसके बाद करिश्मा की अजय देवगन के साथ साल 1992 में जिगर फिल्म आई थी। फिल्म के दौरान दोनों की दोस्ती हुई और फिर प्यार। दोनों ने एक साथ 4 फिल्मों में काम किया और दीरे-धीरे इनका प्यार भी परवान चढ़ने लगा। लेकिन साल 1994 में जब अजय देवगन ने काजोल के साथ फिल्म की तो उनको काजोल से प्यार हो गया। और इस तरह करिश्मा कपूर का पहला प्यार अधूरा रह गया। काजोल और अजय देगवन आज एक सक्सेसफुल पति-पत्नी का रिश्ता निभा रहे हैं।

करिश्मा और अभिषेक बच्चन-

अजय देवगन के बाद करिश्मा कपूर की सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन से आंखें चार हुई। बच्चन फैमिली और कपूर फैमिली के पारिवारिक रिश्ते बेहद अच्छे थे इसीलिए दोनों बचपन से एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानते थे। 1997 में करिश्मा और अभिषेक का रिलेशनशिप शुरू हुआ। दरअसल, अभिषेक बच्चन की बहन, करिश्मा कपूर की बुआ ऋतु नंदा के बेटे निखिल नंदा की पत्नी है। इन दोनों की शादी के दौरान ही अभिषेक और करिश्मा एक दूसरे से प्यार कर बैठे।

करिश्मा कपूर अक्सर अभिषेक बच्चन से सेट पर मिलने जाया करती थी। इतना ही नहीं सेट पर करिश्मा की छोटी बहन करीना कपूर अभिषेक बच्चन को जीजू कहा करती थी। दोनों परिवारों को ये रिश्ता पसंद था और अमिताभ बच्चन ने अपने 60वें जन्मदिन पर अभिषेक-करिश्मा की सगाई का ऐलान किया। सगाई के दो महीने बाद ये रिश्ता टूट गया। माना जाता है कि ये रिश्ता करिश्मा कपूर की मां बबिता कपूर की वजह से टूटा था। दरअसल, अभिषेक बच्चन उस समय एक स्ट्रगलिंग एक्टर थे और बबिता किसी स्ट्रगलिंग एक्टर से अपनी बेटी की शादी नहीं कराना चाहती थी।

संजय कपूर से शादी-

अभिषेक बच्चन से सगाई टूटने के बाद करिश्मा कपूर की शादी दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ हुई। संजय तलाकशुदा था। शादी के कुछ सालों बाद पति-पत्नी में खटपट की खबरें सामने आने लगी। दोनों की शादी 11 साल तक टिकी। कहते हैं कि करिश्मा कपूर को कई बार शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना भी झेलनी पड़ी थी। शादी के 11 साल बाद दोनों अलग हो गए। साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया।

संदीप तोषनीवाल से करीबी-

संजय कपूर से तलाक लेने के बाद करिश्मा की नज़दीकियां मुंबई के बिजनेसमैन संदपी तोषनीवाल से भी बढ़ी। संदीप शादीशुदा थे और अपनी बीवी से तलाक लेना चाहते थे। दोनों के तलाक में दिक्कतें आ रही थी। कुछ वक्त बाद करिश्मा और संदीप भी अलग हो गए।

अब हैं सिंगल मदर-

प्यार में इतनी बार नाकामी झेलने के बाद अब करिश्मा सिंगल मदर लाइफ के एन्जॉय कर रही है। उनके दो बच्चे हैं समायरा और कियान, जिनके साथ वो अक्सर वक्त बिताती नज़र आती है।

Related Articles

Back to top button