7 एकड़ में फैले इस लग्जरी फार्म हाउस में समय बिताते हैं एमएस धोनी, देखें Unseen Photos

क्रिकेट दुनिया के सबसे चहेते खिलाड़ी यानी कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रह चुके महेंद्र सिंह धोनी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में की थी और आज महेंद्र सिंह का नाम दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में लिया जाता है। नाम कमाने के साथ साथ महेंद्र सिंह धोनी अमीर क्रिकेटर की लिस्ट में भी शामिल है।
साल 2021 में भारतीय रुपयों में महेंद्र सिंह धोनी की कुल संपत्ति 826 करोड रुपए है जो कि दुनिया के शीर्ष 3 सबसे धनी क्रिकेटर में शामिल है। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी के पास आलीशान बंगले भी है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी के रांची स्थित फार्महाउस की कुछ खूबसूरत तस्वीरें…
कहा जाता है कि महेंद्र सिंह धोनी अपना ज्यादातर समय रांची के फार्म हाउस पर ही गुजारते हैं। यहां पर आकर वह अक्सर सोशल मीडिया पर भी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। महेंद्र सिंह धोनी का यह फार्म हाउस रांची के शैंबो में है जिसे ‘इजा’ फार्म हाउस के नाम से जाना जाता है। बता दे, यह ये फार्महाउस करीब 7 एकड़ की जमीन में फैला हुआ है जिसमें धोनी अक्सर सब्जी और फलों की देखरेख करते हुए नजर आते हैं। इसके अलावा यहां पर डेरी भी बनी हुई है।
गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में अपना ज्यादातर समय परिवार के साथ बिताते हैं और अक्सर अपने फार्महाउस की देखरेख करते हुए नजर आते हैं। जब भी माही अपने काम से फुर्सत होते तो रांची के इस घर पर पहुंच जाते हैं, उनकी बेटी जीवा और पत्नी साक्षी धोनी भी ज्यादातर समय यही पर ही बिताती है।
धोनी के इस फार्महाउस में स्विमिंग पूल, जिम और पार्क सहित कई लग्जरी सुविधाएं हैं। इसके अलावा धोनी और साक्षी अक्सर यहां पर पार्टी करते हुए भी नजर आते हैं। जैसा कि महेंद्र सिंह धोनी बाइक्स के बहुत बड़े शौकीन है और उनके पास ढेरों बाइक हैं। इसके लिए माही ने अपने फॉर्म हाउस पर एक स्पेशल जगह बनवाई है जहां पर सिर्फ उनकी बाइक्स ही रखी जाती है। इसके अलावा धोनी के पास लग्जरी कारें भी है।
इसके अलावा भी महेंद्र सिंह धोनी का एक और फार्महाउस है जिसका नाम ‘कैलाशपति’ है। इस फार्म हाउस पर आसपास हरियाली ही हरियाली नजर आती है। यहां पर महेंद्र सिंह धोनी ने अलग-अलग किस्में के पेड़ पौधे लगाए हुए हैं। वही फार्महाउस में खूबसूरत फर्नीचर का भी इस्तेमाल किया गया है।
View this post on Instagram
रिपोर्ट की मानें तो महेंद्र सिंह धोनी अपने इस फार्म हाउस पर अपने पेट्स को ट्रेनिंग भी देते नजर आते हैं। धोनी कई बार अपने पेट्स के साथ मजेदार वीडियो शेयर कर चुके हैं। वहीं उनकी नन्ही बेटी जीवा भी अक्सर पेट्स के साथ खेलती हुई नजर आती है।
बता दें, महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी ने 4 जुलाई साल 2010 को देहरादून में शादी की थी। इस दौरान इनकी शादी में क्रिकेट दुनिया से जुड़े कुछ चुनिंदा मेहमान पहुंचे थे। शादी के 5 साल बाद साक्षी और महेंद्र सिंह धोनी के घर बेटी का जन्म हुआ जिसका नाम जीवा रखा गया। सोशल मीडिया पर जीवा की भी क्यूट से तस्वीरें वायरल होती रहती है।