धार्मिक

धन-कर‍ियर के मामले में गुरुवार का दिन इन तीन राशियों के लिए है खास द‍िन

मेष:

मेष राशि की बात करें तो गुरुवार के दिन मीन राशि को थोड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। अनुचित कार्यों को करने में अपना समय न गवाएं। नौकरी में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। विचारों में ठहराव आने से आपके बारे में राय बदलेगी और नए अवसर मिलेंगे। परिवार से जुड़ी परेशानी आज खत्म हो जायेगी। दूसरों की मदद करने के लिए आप हर संभव कोशिश भी करेंगे। इस राशि के जो लोग पुलिस में हैं आज उन्हें पदोन्नति का अवसर मिल सकता है। सेहत का पूरा ख्याल रखने की जरूरत होगी।

वृषभ:

वृषभ राशि के लिए गुरुवार का दिन शुभ होने वाला है। आपको आज कई ऐसे मौके मिलेंगे जिसके दिए आप खुद को पहले से तैयार रखेंगे। अपनी इच्छाओं पर आज काबू रखें। खर्चें ज्यादा बढ़ सकते हैं। आज के दिन व्यापार में सफलता पाने की आप पूरी कोशिश करेंगे। आज आपका कोई दोस्त या सहकर्मी आपसे सलाह भी ले सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आज के दिन कोई बड़ा काम भी पूरा होगा।

मिथुन:

गुरुवार के दिन मिथुन राशि के लोगों को माता-पिता की सेहत का कारण बन सकता है। आज के दिन अपने खर्चों को बहुत ज्यादा बढ़ाने से बचें। आज परिवार के सदस्य आपके नजरिए का समर्थन करेंगे। आज कामकाज में व्यस्तता के चलते रोमांस को दरकिनार होना पड़ेगा। अगर आज करियर से जुड़े फैसले ले रहे हैं तो कोशिश करें कि ये फैसले आप खुद करें क्योंकि आपको आगे चल कर इसका मुनाफा मिल सकता है। जब आप किसी के साथ रहते हैं, तो थोड़े-बहुत झगड़े होते ही हैं। इसलिए आपका अपने जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है।

कर्क:

अगर कर्क राशि के लोगों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए अवसरों का दिन है। लेकिन धन का खर्च करने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें। आज के दिन जिसपर आप यकीन करते हैं, उनसे भी अपनी बातें शेयर करते समय सतर्क रहें। आज प्यार का बुखार आपके सर पर चढ़ने के लिए तैयार है, इसका अनुभव कीजिए। अपनी बातचीत में मौलिकता रखें, क्योंकि किसी भी तरह का बनावटीपन आपको फायदा नहीं पहुंचाएगा।

सिंह:

आज गुरुवार के दिन सिंह राशि के लोगों को काफी फायदे मिलेंगे। बिजनेस के सिलसिले में आप किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात करेंगे जो आपके आइडिया से काफी प्रभावित होगा। ऑफिस में अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। आज करियर को लेकर मन में दुविधा होगी, लेकिन जल्द ही उसका हल भी हो जायेगी। आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा, ड्राई फ्रूटस खाएं। आज अपने खर्चों को कंट्रोल करें, नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है। सूर्य भगवान को जल अर्पित करें, काम आसानी से होंगे।

कन्या:

गुरुवार का दिन कन्या राशि के लिए फायदेभरा होगा। हालांकि आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी, जिसके चलते आप सफलता की ओर तेजी से बढ़ेंगे। ऐसी सभी चीजो से दूर रहें, जो आपकी तरक्की में रूकावट बन रही हो। आज आपको घरवालों के साथ समय बिताना खुशनुमा अनुभव देगा। अपने काम में तेजी लाने के लिए आप तकनीक से जुड़ी चीजों में निवेश कर सकते हैं। आज अपनी निजी बातें किसी से शेयर ना करें, कोई इसका गलत फायदा उठा सकता है।

तुला

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन थकान और तनाव भरा रहेगा। लेकिन आज का दिन आर्थिक दृष्टि से आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आज आप कुछ खास लोगों के साथ उपहारों का लेन-देन करने के लिए अच्छा दिन है। काम काज में प्रगतिशील और बड़े बदलाव करने में सहकर्मी आपका पूरा सहयोग करेंगे। आपको भी तेज़ी से क़दम उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए। अपनी ख़ासियत और भविष्य की योजनाओं पर आपको एक बार फिर से सोचने का समय मिलेगा।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए गुरुवार का दिन उतार-चढ़ाव वाला दिन हो सकता है। पुराने दोस्तों के साथ मुलाकात और अच्छी बातचीत हो सकती है और आपको उनसे अच्छी सलाह भी मिल सकती है। आज के दिन अपने खर्चों पर काबू रखें और हाथ खोलकर खर्च करने से बचें। विवाद, मतभेद और दूसरों की आपमें कमियां निकालने की आदत को नजरअन्दाज करें। साझीदारी और व्यापार में हिस्सेदारी वग़ैरह से दूर रहें। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी।

धनु:

आज धनु राशि के लिए सफलता के कई मौके मिलने वाले हैं। जिसमें आपके महिला दोस्ता का पूरा सहयोग भी मिलेगा। आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। राजनीतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। पड़ोसियों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। बिजनेस में पिता को सहयोग करेंगे। खानपान और जीवनशैली पर विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत है। अविवाहितों की शादी तय होने के योग बन रहे हैं। रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है।

मकर:

आज का दिन मकर राशि वाले लोग दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने में व्यस्त रहेंगे। हालांकि आपका ईर्ष्यालु स्वभाव आपको उदास और दुःखी बना सकता है। आज पिता के साथ तनाव दूर करने के लिए अच्छा दिन है। हालात ठीक करने की ज़िम्मेदारी अपने कंधों पर लें और सकारात्मक तौर पर पहल करें, सफल रहेंगे। साथी के साथ लंबे समय से चला आ रहा मनमुटाव आज दूर होगा। आज के दिन गाय को रोटी खिलायें, आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

कुंभ:

आज कुंभ राशि के लोगों के कार्यकुशलता और बुद्धि की तारिफ हो सकती है। माता-पिता का आर्शीवाद आपके लिए भाग्यपूर्ण रहने वाला है। आज के दिन रूका हुआ धन आपको मिल जाएगा। आमदनी बढ़ाने के लिए आप कुछ नई तरकीबे कर सकते हैं। आज आप यह जानकर बहुत उदास महसूस करेंगे कि कोई ऐसा जिसपर आपने हमेशा विश्वास किया, दरअसल उतना भरोसेमंद नहीं है। आज के दिन अपने जज़्बात पर क़ाबू रखें और ऐसा कोई ग़ैर ज़िम्मेदाराना काम न करें जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े।

मीन:

आज का दिन मीन राशि के लिए परिवर्तन वाला दिन रहने वाला है। गुरुवार का दिन कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में रहेगा। पारिवारिक जीवन में चल रहे कुछ जरूरी काम आज पूरे हो जाएंगे। आज के दिन अपने व्यवहार को सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य की योजनाओं पर भी सोच-विचार कर सकते हैं। आज अपने परिवार, दोस्तों और जीवनसाथी की भूमिका को पहचानेंगे। आज परिवार के किसी काम के लिए यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज का दिन तुलसी के पौधे में पानी डालें, आपका दिन अच्छा बीतेगा।

Related Articles

Back to top button