क्या से क्या हो गई नेहा कक्कड़? बढ़ गया इतना वजन, लोग पूछने लगे- प्रेग्नेंट हो क्या? देखें Video

नेहा कक्कड़ बॉलीवुड की दुनिया में जाना माना नाम हैं। उनकी गिनती भारत के टॉप गायकों में होती हैं। उनके गाए लगभग हर गाने हिट होते हैं। नेहा अपने गानों के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में छाई रहती हैं। खासकर सोशल मीडिया पर उनकी प्रेजेंस बहुत जबरदस्त है। यहां उनकी तस्वीरें और वीडियोज अक्सर वायरल होते रहते हैं। इस बीच नेहा का एक ऐसा वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है जिसमें लोग उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल कर रहे हैं।
नेहा का बढ़ गया वजन
स्टाइलिश अंदाज के लिए जानी जाने वाली नेहा कक्कड़ को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान नेहा ब्लू हूडी स्वेटशर्ट के साथ लूज जींस पहने दिखाई दी। अपने इस लुक पर उन्होंने कोई भी मेकअप नहीं किया था। उनकी आँखों पर चश्मा लगा था। हालांकि उनके लुक से ज्यादा लोगों ने उनके बढ़े हुए वजन को नोटिस किया। नेहा को देख लगा कि उनका वजन पहले से और भी अधिक बढ़ गया है। ऐसे में लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
लोग बोले – प्रेग्नेंट हो क्या?
नेहा को ट्रोल करते हुए कुछ लोगों ने ये तक पूछ लिया कि ‘नेहा तुम प्रेग्नेंट हो क्या?’ एक यूजर ने लिखा ‘अरे रे देखो तो कितनी मोटी हो गई है।’ वहीं दूसरे ने कहा ‘नेहा ये सब क्या है? अपनी फिटनेस का ख्याल रखा करो।’ फिर एक कमेन्ट आता है ‘नेहा हो या कोई बड़ा सेलिब्रिटी, हर किसी को बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ता है।’ वहीं कुछ लोगों ने नेहा को इन ट्रोलर्स पर ध्यान न देने की सलाह भी दी।
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
पति संग अवॉर्ड फंक्शन में भी दिखी
हाल ही में नेहा को मिर्ची अवॉर्ड्स में भी देखा गया था। इस दौरान उनके साथ उनके प्यारे पति रोहनप्रीत सिंह भी शामिल थे। दोनों ने इस अवॉर्ड में टेज पर परफॉर्मेंस भी दी। गौरतलब है की नेहा और रोहनप्रीत सिंह अक्टूबर 2020 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने दिल्ली के एक गुरुद्वारे में शादी की रस्में निभाई थी। दोनों की पहली मुलाकात चंडीगढ़ में हुई थी। यहीं से दोनों के प्यार की कहानी शुरू हुई। इस जोड़ी के पॉपुलर होने पर फैंस ने उन्हें नेहूप्रीत नाम दिया।
View this post on Instagram
वैसे आप लोगों को नेहा का यह नया बढ़े हुए वजन वाला लुक कैसा लगा? हमे अपने जवाब कमेन्ट में जरूर बताएं।