बॉलीवुड

इस अभिनेत्री के लिए राजेश खन्ना का धड़कता था दिल, शादी से किया इंकार तो डिंपल की भर दी मांग

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज और सुपरस्टार राजेश खन्ना को भला कौन नहीं जानता। यह किसी के परिचय के मोहताज नहीं हैं। राजेश खन्ना एक प्रसिद्ध भारतीय हिंदी फिल्म अभिनेता, फिल्म निर्माता और राजनीतिज्ञ थे। राजेश खन्ना ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और इनके द्वारा निभाए गए हर किरदार को दर्शकों का बेहद प्यार मिला ,सभी लोग उनको और इनकी एक्टिंग को बहुत पसंद करते थे। राजेश खन्ना अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में बने रहते थे। अगर बॉलीवुड की खूबसूरत लेकिन नाकाम प्रेम कहानियों की बात करें तो सबसे पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना और अभिनेत्री अंजु महेंद्रु की प्रेम कहानी इस लिस्ट में आती है।

आपको बता दें कि 11 जनवरी को अंजु महेंद्रु 75 वर्ष की हो गई हैं परंतु अभी भी यह कुंवारी हैं। एक समय ऐसा भी था जब फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार राजेश खन्ना अंजु महेंद्रु से बेहद प्यार करते थे। राजेश खन्ना अंजू पर पूरी तरह से फ़िदा थे और यह इनसे शादी भी करना चाहते थे। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि करीब 7 साल तक राजेश खन्ना और अंजु महेंद्रु रिश्ते में रहे थे लेकिन इसके बावजूद भी अंजू ने राजेश खन्ना से विवाह करने से मना कर दिया था।

वैसे देखा जाए तो अंजू महेंद्रू को अपने जीवन में एक बार नहीं बल्कि कई बार प्यार हुआ है। क्रिकेटर इम्तियाज अली ही नहीं बल्कि गैरी सोबर्स के साथ भी अंजु महेंद्रु का नाम जुड़ चुका है। भले ही अंजू को अपनी जिंदगी में कई बार प्यार हुआ हो परंतु सुपरस्टार राजेश खन्ना अंजू के जीवन में पहला और आखरी प्यार बनकर रह गए थे। जब अंजू ने राजेश खन्ना के विवाह के प्रस्ताव को ठुकराया था तब राजेश खन्ना काफी गुस्से में आ गए और इन्होंने ताव में आकर मशहूर फिल्म अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया से शादी कर ली थी।

आपको बता दें कि साल 1966 में राजेश खन्ना और अंजू महेंद्रू की प्रेम कहानी शुरू हुई थी। उस समय के दौरान अंजू अपना करियर बनाने के लिए संघर्ष कर रही थीं। राजेश खन्ना भी फिल्म इंडस्ट्री में अपने आपको साबित करने के लिए कोशिश में लगे हुए थे। संघर्षों के दिनों में राजेश खन्ना और अंजू एक-दूसरे के नजदीक आए थे और इन दोनों में बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और यह दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। 7 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद राजेश खन्ना ने अंजू के लिए एक बंगला भी ख़रीदा था।

राजेश खन्ना फिल्म इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रहे थे और इनकी किस्मत ने साथ दिया। साल 1969 के बाद राजेश खन्ना की किस्मत चमक गई और यह फिल्मों के सुपरस्टार बन गए परंतु इसके बावजूद भी अंजू और राजेश खन्ना के प्यार में किसी भी तरह की कमी नहीं आई थी। बाद में धीरे-धीरे इन दोनों के बीच किसी ना किसी बात को लेकर शिकायतें होने लगी। राजेश खन्ना चाहते थे कि अंजू काम छोड़कर शादी करके घर बसाएं।

ऐसा बताया जाता है कि राजेश खन्ना ने साल 1971 में अंजू के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था परंतु उस समय के दौरान अंजू ने कहा कि उनको अपने करियर पर ध्यान देना है और शादी के लिए मना कर दिया। इसी बीच साल 1971 में अंजू का नाम इम्तियाज अली के साथ जुड़ा। साल 1972 में वेस्टइंडीज के क्रिकेटर गैरी सोबर्स के साथ भी अंजू का नाम जुड़ा था। जिसकी वजह से राजेश खन्ना काफी नाराज हो गए थे। और इन दोनों का ब्रेकअप हो गया। राजेश खन्ना ने ब्रेकअप के एक साल बाद ही डिंपल कपाड़िया से विवाह कर लिया था।

ऐसा बताया जाता है कि अंजु महेंद्रु द्वारा राजेश खन्ना के शादी के प्रस्ताव से इंकार करने के बाद जब राजेश खन्ना डिंपल से शादी कर रहे थे तब सुपरस्टार ने अंजू का दिल जलाने के लिए जानबूझकर अपनी बारात उनके घर के नीचे से निकाली थी।

आपको बता दें कि ब्रेकअप के बाद करीब 15 सालों तक राजेश खन्ना और अंजू के बीच किसी भी प्रकार की बातचीत नहीं होती थी। वर्ष 1988 में यह दोनों एक-दूसरे के अच्छे दोस्त बन गए थे। वर्ष 2012 तक राजेश खन्ना और अंजू एक अच्छे दोस्त बने रहे। 12 जुलाई 2012 को सुपरस्टार राजेश खन्ना यह दुनिया छोड़कर हमेशा हमेशा के लिए चले गए।

Related Articles

Back to top button