बॉलीवुड

दमदार आवाज में हिन्दी कविता बोलती दिखी आराध्या बच्चन, लोगों ने दादा अमिताभ से कर दी तुलना-Video

बॉलीवुड में वैसे तो कई स्टार किड्स हैं, लेकिन कुछ अपने अच्छे व्यवहार और हुनर से लोगों का दिल जीत लेते हैं। लोग उन्हें ट्रोल नहीं करते, बल्कि उनकी तारीफ करते हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन भी एक ऐसी ही स्टार किड हैं। आराध्या सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियोज अक्सर इंटरनेट पर छाए रहते हैं।

16 नवंबर 2011 को मुंबई में पैदा हुई आराध्या अभी लगभग 10 साल की है। वह इस वर्ष नवंबर में 11 की पूरी हो जाएंगी। वे मुंबई के धीरूभाई अंबानी स्कूल में पढ़ती हैं। इन दिनों आराध्या का एक वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे हिन्दी कविता की कुछ लाइनें बोलती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर आराध्या के एक फैन पेज से शेयर किया है।

हिन्दी कविता बोलती दिखी आराध्या बच्चन

वीडियो में देखा जा सकता है कि आराध्या ने स्कूल ड्रेस पहन रखी है। लाइट ब्लू कलर की ड्रेस में वह बड़ी ही क्यूट दिख रही हैं। उन्होंने बालों को दोनों साइड से पोनी भी बना रखी हैं। वीडियो में आराध्या पहले हिन्दी कविता की कुछ लाइनें बोलती हैं। इसके बाद वह बताती हैं कि किसी भी भाषा को आसानी से सीखना है तो कविता से सीखो। फिर वह कहती हैं कि प्राइमरी के बच्चे सुंदर कविताएं प्रस्तुत करने जा रहे हैं।

लोगों ने की अमिताभ बच्चन से तुलना

अमिताभ बच्चन की हिन्दी भाषा पर अच्छी खासी पकड़ है। वे जब भी हिन्दी में कोई संवाद या कविता बोलते हैं तो लोग उन्हे बड़े चाव से सुनते हैं। अब ऐसा ही हाल आराध्या बच्चन का लग रहा है। उन्होंने हिन्दी कविता को जिस दमदार आवाज में कहा है उसे देख लोग उनकी तुलना उनके दादा अमिताभ से कर रहे हैं।

एक यूजर ने कहा “बिग बी की तरह आराध्या की आवाज भी पावरफुल है।” फिर दूसरे ने कहा “अपनी मां की तरह वह भी ब्यूटी विद ब्रेन है।” वहीं एक कहने लगा “परिवार से आराध्या को संस्कार बहुत अच्छे मिले हैं।” फिर एक ने लिखा “परिवार में जैसा माहौल होता है बच्चे वैसा ही सीखते हैं।

देखें वीडियो-

अंबानी के बेटे की शादी में लगी थी बेहद सुंदर

आराध्या हाल ही में अंबानी के बेटे अनमोल अंबानी की शादी में देखी गई थी। इस दौरान वह अपने माता पिता के साथ थी। वे लाल रंग के लहंगे में बड़ी सुंदर लग रही थी। साथ ही उनका मांग टीका खूब जच रहा था। आराध्या का हुनर और सुंदरता देख फैंस उनके बॉलीवुड में डेब्यू करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button