धार्मिक

30 साल बाद शनिदेव बना रहे शश राजयोग, इन राशियों की लगेगी लॉटरी, खुशियां और पैसा लेकर आएगा 2023

शनि ग्रह से हर किसी को डर लगता है। इसकी बुरी दृष्टि जीवन में उथल-पुथल मचा देती है। लेकिन ये हर बार दुख ही नहीं देता है। कभी–कभी सुख भी देता है। नए साल में शनि कुछ खास राशियों के लिए शुभ रहेगा। वह 17 जनवरी 2023 को अपनी ही राशि कुंभ में प्रवेश कर रहा है। शनि यहां 29 मार्च 2025 तक रहेंगे। यह अवसर पूरे 30 साल बाद आया है।

शनि का ये गोचर शश राजयोग का निर्माण कर रहा है। ज्योतिष शास्त्र में शश राजयोग बेहद शुभ माना जाता है। यह जिस राशि की कुंडली में बनता है उसकी किस्मत चमक जाती है। उसके सभी दुख खत्म हो जाते हैं। उन्हें जॉब बिजनेस में तरक्की और खूब पैसा मिलता है। तो चलिए देखते हैं कि वह कौन सी भाग्यशाली राशियां हैं जिन्हें नए साल में शनि के गोचर का लाभ मिलेगा।

वृषभ राशि

शश राजयोग के चलते वृषभ राशि के जातकों को धन लाभ होगा। नया साल इनके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा। इन्हें पैसा कमाने के कई नए साधन मिलेंगे। नई जॉब के ऑफर इनके पास आएंगे। बिजनेस में ग्राहकी बढ़ेगी। यदि आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो 17 जनवरी के बाद का समय उत्तम रहेगा। वहीं किस्मत भी आपका साथ देगी। भाग्य आपके कई अटके हुए काम करवा देगा। जिन जातकों की शादी नहीं हो रही उनके हाथ नए साल में पीले हो सकते हैं।

मिथुन राशि

शनि का राशि बदलना मिथुन राशि के जातकों की किस्मत चमका देगा। नए साल में इनके साथ कई अच्छी चीजें होंगी। इनके सभी दुख समाप्त हो जाएंगे। पुरानी बीमारियों से भी छुटकारा मिल जाएगा। किसी शुभ काम से लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। घर में मांगलिक कार्य होगा। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता मिलेगी। नया मकान और वाहन खरीद सकते हैं। जमीन और जायदाद से जुड़े मामले आपके पक्ष में रहेंगे। भगवान आपकी मदद करेंगे। मुसीबतें आपसे दूर रहेगी। विदेश यात्रा हो सकती है।

तुला राशि

शनि गोचर का शुभ प्रभाव तुला राशि पर पड़ेगा। इनके राशि बदलने से आपके ऊपर शनि की ढैय्या समाप्‍त हो जाएगी। बरसों से अटके हुए काम इस नए वर्ष में पूरे हो जाएंगे। लाइफ की दिक्कतें समाप्त हो जाएगी। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। परिवार में सुख और शांति का माहौल रहेगा। पति और पत्नी के बीच संबंध मधुर होंगे। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। करियर में तरक्की होगी। काम के सिलसिले में स्थान परिवर्तन हो सकता है। धन लाभ होगा।

धनु राशि

शनि के गोचर का लाभ धनु राशि के लोग भी ले सकेंगे। 17 जनवरी, 2023 से आपको शनि की साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी। इसके बाद आपके सभी दुख और तकलीफें इतिहास का हिस्सा बन जाएगी। आपका एक नया जीवन शुरू होगा। आपकी लाइफ में कई पॉजिटिव बदलाव आएंगे। जॉब और बिजनेस में तरक्की होगी। छात्रों को मेहनत का फल मिलेगा। घर में विवाह के कार्यक्रम हो सकते हैं। कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं को नया वर्ष सही रहेगा।

Related Articles

Back to top button