धार्मिक

राशिफल 15 मार्च: आज 7 राशि वालों को लाभ के मिलेंगे कई अवसर, संकट मोचन हनुमान रहेंगे मेहरबान

आज हम आपको मंगलवार 15 मार्च का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 15 मार्च 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन अति उत्तम साबित होगा। घर के सदस्यों की मदद से आपके अधूरे काम पूरे होंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े हुए कामों में आपको अच्छा लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। जीवनसाथी से अगर किसी बात को लेकर मतभेद चल रहा है, तो वह खत्म होगा। आपके संबंधों में मधुरता आएगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन थोड़ा निराशाजनक नजर आ रहा है। किसी प्रिय मित्र से मतभेद होने की संभावना है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली साबित होंगे। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। ऑफिस के कार्य समय पर खत्म करें अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश कर सकते हैं, जिसमें काफी हद तक सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा नजर आ रहा है। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति होगी। आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। किसी भूले बिसरे मित्र से मुलाकात होगी, जिससे पुरानी यादें ताजा करेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे थे, उनको कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। व्यापार अच्छा चलेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको अपने घरेलू खर्चों पर लगाम रखना होगा अन्यथा आगे चलकर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप कहीं बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें। परिवार आपका पूर्ण सहयोग करेगा तथा परिवार में सदस्यों के मध्य बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें। स्वास्थ्य थोड़ा नरम गरम नजर आ रहा है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत पर असर पड़ेगा। घर के छोटे बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको अपने कामकाज में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। पहले किए गए निवेश का अच्छा लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। विद्यार्थियों का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं, जिनका फायदा उठाना चाहिए। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि होने की आशंका है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको गुप्त शत्रुओं से थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि यह आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। बिजनेस में स्थिति अच्छी नजर आ रही है। आमदनी के कुछ नए स्रोत हासिल हो सकते हैं। आप अपने भविष्य के लिए पैसा बचा कर रखें। जीवनसाथी के बदलते व्यवहार से आप थोड़े चिंतित नजर आ रहे हैं। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करने की जरूरत है। विदेश में काम करने ने वाले लोगों को सामान्य फल की प्राप्ति होगी। प्राइवेट नौकरी करने वालों को यही सलाह दी जाती है कि आप बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन बहुत ही शुभ नजर आ रहा है। आपको धन लाभ मिल सकता है। अधूरे काम पूरे होंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार में बरकत होगी। मानसिक चिंता दूर होगी। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपके जीवन की बहुत से परेशानियों का समाधान निकल सकता है। घर परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा। माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। फिजूलखर्ची में कमी आएगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। नए नए लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलने वाला है। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। बड़े अधिकारी आपके कामों की तारीफ करेंगे। आप किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाली है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आपका दिन ज्यादातर निजी कामों में व्यतीत होने वाला है। ज्यादातर मामलों में किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आज कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। परिवार और दोस्तों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। व्यापार में मन मुताबिक लाभ पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन काफी उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसकी वजह से आपका मन काफी परेशान होगा। आप अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखें। बिजनेस से संबंधित यात्रा करनी पड़ेगी। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करने का सोच रहे हैं, तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है इसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आपको सावधान रहने की जरूरत है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। नौकरी के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आमदनी अच्छी रहेगी। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। अगर कोई कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने वाला है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको अपनी भावनाओं पर कंट्रोल रखना होगा। पैसों का उधार लेनदेन मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। फालतू के कामों में समय व्यर्थ ना करें। आपको अपने काम से काम रखना होगा। नौकरी के क्षेत्र का माहौल सामान्य रहेगा। सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने की आवश्यकता है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा कीजिए, इससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

Related Articles

Back to top button