बॉलीवुड

49 के हुए एक्शन हीरो रोहित शेट्टी, एक समय पर खाने के भी पड़ते थे लाले, आज हैं करोड़ों के मालिक

बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक से बड़कर एक कॉमेडी से लेकर एक्शन फिल्में देने वाले डायरेक्टर रोहित शेट्टी आज अपना 49वां जन्मदिन बन रहे हैं। रोहित शेट्टी आज इंडस्ट्री में एक ऐसा नाम हैं जिसे छोटे से लेकर बड़ा इंसान तक सलाम करता हैं। फिल्मों में एक्शन में नए नए अंदाज को सामने लाने के साथ ही कॉमेडी फिल्मों से भी रोहित शेट्टी ने लोगों के दिलों को जीत रखा हैं। आज बॉलीवुड में इतनी ऊंचाई पर अपना करियर बनाने वाले रोहित शेट्टी उन लोगों में से एक है जिनका बॉलीवुड में कोई गोडफादर नहीं रहा है।

यह कहना गलत तो नहीं होगा कि रोहित ने इंडस्ट्री में अपना नाम खुद के बलबूते पर कमाया है। आज रोहित जो भी हैं वे खुद की मेहनत के बल पर ही है। आज रोहित ने इंस्डट्री से सिर्फ नाम ही नहीं बल्कि पैसा भी खुब कमाया है। रोहित की फिल्में 100 करोड़ के आंकड़ों को भी बॉक्स ऑफिस पर कई दफा पार कर चुकी है। आज भले ही रोहित करोड़ों रुपए क संपत्ति के मालिक हो लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक समय ऐसा भी था जब रोहित को एक वक्त केे खाने के लिए भी पैसों की कमी का सामना करना पड़ा था। आज रोहित के पास करोड़ों रुपए के बंगले हैं लेकिन एक समय पर रोहित के पास खुद का घर तक नहीं था।

rohit shetty

खाने और बस के किराये तक के पैसे नहीं होते थे

आपको बता दें कि रोहित शेट्टी एक्टर और एक्शन कोरियोग्राफर एमबी शेट्टी के बेटे हैं। एक इंटरव्यम के दौरान रोहित शेट्टी ने बताया था कि जब उन्होंने काम करना शुरू किया था तब उन्हें सिर्फ 35 रुपए सैलरी मिलती थी। यहां तक कि रोहित के पास शुरुआती दिनों में फिल्म सेट पर जाने तक के लिए पैसे नहीं होते थे तो वह पैदल ही चल पड़ते थे, जिसमें डेढ़ से 2 घंटे का समय लगता था। अगर आप भी रोहित शेट्टी के फेंस में शामिल हैं तो आपने भी कई बार रोहित से सुना ही होगा कि उनके करियर का शुरुआती आसान नहीं था।

इस इंटरव्यू में रोहित ने कहा था कि लोगों को लगता है कि मैं फिल्म इंडस्ट्री से आता हूं, तो मेरे लिए यह काफी आसान रहा होगा, लेकिन ऐसा नहीं है। कई बार ऐसा होता था कि मुझे खाना और ट्रैवल में से किसी एक को चुनना पड़ता था, क्योंकि जेब में सिर्फ एक चीज के लिए पैसे होते थे।

पैदल चल कर जाते थे फिल्म के सेट पर

रोहित ने बताया कि उस समय हम सांता क्रूज में रहते थे। इसके बाद हम दहिसार में मेरी दादी के घर शिफ्ट हो गए। क्योंकि हमारे पास रहने के लिए हमारा खुद का घर तक नहीं था। हम लोग आर्थिक रूप से बहुत परेशान रहते थे। फिल्म सीटी से दहिसार की दूरी काफी ज्यादा थी। ऐेसे में मैं मलाड से अंधेरी तक पैदल चला करता था। इसमें मुझे डेढ़ से दो घंटे लगते थे।

अपने कल के तजुर्बे को लेकर रोहित बताते हैं कि आज भी मुझे बहुत सारे रास्ते पता है। जब कभी मैं अपने ड्राइवर से बोलता हूं कि इस रूट पर चलो, तो वह सोचता है कि मुझे सारे रूट कैसे पता है? क्या मैं पहले चोर था।

अजय देवगन के साथ की की फिल्में

कॉमेडी से लेकर एक्शन तक आपने रोहित शेट्टी की कई फिल्मों में अजय देवगन को तो देखा ही होगा। गोलमाल से लेकर सिंघम जैसी फिल्मों में साथ में काम करने के बाद दोनों कलाकारों के बीच भी बोंडिंग काफी अच्छी हो गई। रोहित अजय को अपने बेहद खास लोगों की गिनती में शामिल करते हैं।

Related Articles

Back to top button