धार्मिक

17 नवंबर शुक्र करेंगे तुला राशि में गोचर, ये परिवर्तन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ-अशुभ, जानिए

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार ग्रह-नक्षत्र समय के साथ-साथ अपनी स्थिति में परिवर्तन करते रहते हैं, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। कभी भी कोई ग्रह अशुभ नहीं होता है बल्कि इससे मिलने वाले प्रभाव शुभ-अशुभ होते हैं। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह 17 नवंबर की मध्यरात्रि को कन्या राशि से निकलकर अपनी ही राशि तुला में प्रवेश करने जा रहे हैं। इसका प्रभाव सभी राशियों के लोगों के जीवन पर पड़ेगा। कुछ राशियों को शुक्र का गोचर सुख-सुविधाओं और धन में वृद्धि लेकर आएगा तो कुछ लोगों के जीवन में उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। आज हम आपको आपकी राशियों पर शुक्र का गोचर कैसा प्रभाव डालने वाला है? इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं शुक्र का गोचर किन राशियों के लिए रहेगा शुभ

मेष राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का गोचर शुभ साबित होगा। यदि आप कोई व्यापार साझेदारी में शुरू करते हैं तो इसका आपको लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। करियर में आगे बढ़ने के कई मार्ग हासिल हो सकते हैं। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को लाभदायक समझौते हासिल होंगे, साथ ही कारोबार में विस्तार होने की संभावना बन रही है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। लव लाइफ में सफलता हासिल होगी। आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। मित्रों के साथ घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं।

सिंह राशि वाले लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर तरक्की लेकर आएगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ मधुर संबंध बने रहेंगे। पदोन्नति मिलने की प्रबल संभावना बन रही है। बड़े अधिकारी आपके कामकाज से बेहद खुश नजर आएंगे। किस्मत के सहारे आपको कई क्षेत्रों से लाभ मिलने की संभावना है। विवाह योग्य लोगों का विवाह तय हो सकता है। शुक्र देव के आशीर्वाद से व्यापार में लगातार उन्नति हासिल होगी। रचनात्मक कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा।

कन्या राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का गोचर फायदेमंद साबित होगा। इस समय के दौरान आपको बेहद अच्छे नतीजे हासिल होंगे। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। अचानक आर्थिक लाभ की स्थिति बन रही है। धन कमाने के कई स्रोत खुल सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

तुला राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का गोचर लाभदायक सिद्ध होगा। आप इस समय के दौरान अच्छा लाभ अर्जित कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में लगातार तरक्की हासिल होगी। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होने की संभावना बन रही है, जिसका भविष्य में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। व्यापार में भारी मुनाफा मिलने की संभावना है। समाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। परिवार में भी आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। शादीशुदा लोगों का जीवन हंसी-खुशी व्यतीत होने वाला है। संतान की तरफ से सभी चिंता खत्म होने की प्रबल संभावना बन रही है।

धनु राशि वाले लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर अच्छे परिणाम लेकर आया है। विदेश में काम कर रहे लोगों को लाभ मिलेगा। सफलता के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कार्यों की सराहना करेंगे, जिससे आपको खुशी मिलेगी। मित्रों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। कारोबार में उन्नति मिलेगी। यदि आपका पैसा कहीं रुका हुआ है तो वह वापस मिल सकता है। निवेश संबंधित कामों में आपको लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर भाग्यशाली साबित होगा। भाग्य के बलबूते आपको सफलता के कई मौके मिल सकते हैं। कामकाज में तरक्की हासिल होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। आपकी अधूरी मनोकामनाएं पूरी होंगी। पिता के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना बन रही है। आप धन का संचय करने में सफल रहेंगे। आपका भविष्य सुरक्षित रहेगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

वृषभ राशि वाले लोगों को किसी भी नए काम सोच समझकर कदम उठाने की आवश्यकता है अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। यदि आप कोई नया कारोबार साझेदारी में आरंभ करना चाहते हैं तो किसी भरोसेमंद व्यक्ति के साथ कीजिए अन्यथा विश्वासघात मिलने की संभावना नजर आ रही है। नौकरी करने वाले लोग अपनी वर्तमान नौकरी बदलने का सोच-विचार करेंगे। समाज में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

मिथुन राशि वाले लोगों को बहुत सी कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। कार्यालय में साथ काम करने वाले लोगों से मतभेद होने की संभावना बन रही है। आप अपने कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। प्रेम जीवन में आपको बहुत सी परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। प्रिय के व्यवहार से आप काफी मायूस नजर आएंगे।

कर्क राशि वाले लोगों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। तरक्की के मार्ग में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। आमदनी सामान्य रहेगी। फिजूलखर्ची पर लगाम रखने की आवश्यकता है। आप कोई भी काम भाग्य के सहारे ना छोड़े। विवाह योग्य लोगों का रिश्ता तय हो सकता है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। व्यापार में आप कुछ नया बदलाव करने की कोशिश कर सकते हैं। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को विपरीत परिस्थितियों में समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। घर-परिवार का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के लोग अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन रही है। कोई भी नया काम इस समय के दौरान शुरू मत कीजिए। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिससे आपका मन काफी हताश रहेगा।

मकर राशि वाले लोग मानसिक तनाव से गुजर सकते हैं। घर-परिवार से जुड़ी हुई चिंता आपको काफी दुखी करेगी। आप अपने पारिवारिक माहौल को बेहतर बनाने की कोशिश कीजिए। आप अपने बच्चों के नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा इनकी तरफ से कष्ट मिल सकते हैं। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। नौकरी करने वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक ठाक रहेगा। आप अपने रुके हुए कामों को बड़े अधिकारियों की मदद से पूरा कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मीन राशि वाले लोगों को मिला-जुला फायदा मिलेगा। कई क्षेत्रों से आपको लाभ मिल सकता है तो कई जगह नुकसान भी झेलना पड़ेगा। आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी परंतु इसका आगे चलकर आपको अच्छा परिणाम हासिल होगा। प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके पुरानी यादें ताजा होंगी।

Related Articles

Back to top button