अजब ग़जब

30 साल छोटी लड़की का दीवाना हुआ करोड़पति आदमी, अब करने जा रहा चौथी शादी

वो कहते हैं ना प्यार की कोई उम्र नहीं होती और ना ही प्यार एक बार होता है। लोगों को दस-दस बार भी प्यार हुआ है। कई बार तो लोगों ने प्यार में ना उम्र देखी ना रहन-सहन और बस प्यार कर बैठे। आपने आज तक दो प्रेमियों के बीच 10 या 15 साल का फासला जरूर देखा होगा। या किसी किसी मामले में 20 साल का भी फर्क भी देखा होगा। लेकिन यदि आपसे कोई ये कहे कि एक शख्स अपने से 30 साल छोटी लड़की से प्यार कर बैठा… तो ये सुनकर शायद आप भी हैरान रह जाएंगे। लेकिन ये सच है।

30 साल छोटी लड़की से होगी शादी

हम आपको जिस शख्स के बारे में बता रहे हैं वह करोड़पति आदमी है। इस शख्स ने अपने से 30 साल छोटी लड़की से शादी का फैसला किया है। उनकी खुद की उम्र जहां 51 साल है, वहीं लड़की की उम्र 21 साल है। अमेरिका के रहने वाले 51 वर्षीय करोड़पति ब्रैंडन वेड अब जल्द ही चौथी शादी करने जा रहे हैं।

अग्रीमेंट किया साइन

बता दें ब्रैंडन एक डेटिंग वेबसाइट चलाते हैं। इसी वेबसाइट पर उनकी और रोजवेल की मुलाकात हुई थी। कुछ ही दिनों बाद दोनों में प्यार हो गया और उन्होंने सगाई कर ली। अब ये कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। ब्रैंडन अब एक ऐसे एग्रीमेंट पर साइन करने जा रहा है, जिसमें कहा गया है कि वह तलाक के अपने अधिकार को छोड़ देगा, क्योंकि उसे आखिरकार ‘स्पेशल वन’ मिल गया है।

‘गरीबों के लिए प्यार होता है’

बता दें ब्रैंडन वहीं करोड़पति शख्स है जिसने कभी कहा था कि ‘गरीबों के लिए प्यार होता है’। अब ‘स्पेशन वन’ को खोजने के बाद चौथी बार शादी करने के लिए तैयार है। 51 वर्षीय ब्रैंडन वेड ने अपनी 21 वर्षीय प्रेमिका डाना रोजवेल से अपनी डेटिंग वेबसाइट सीकिंग अरेंजमेंट के जरिए मुलाकात की।

तीन शादियां टूट चुकी हैं

ब्रैंडन वेड कहते हैं कि डाना रोजवेल के रूप में उन्हें सच्चा प्यार मिल गया है और वो अब उन्हीं के साथ आगे की जिंदगी गुजारने वाले हैं। 2020 के आखिर में मिलने के बाद दोनों ने शादी करने का प्लान किया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रैंडन की पिछली तीन शादियां टूट चुकी हैं। उनके जीवन में कई गर्लफ्रेंड्स भी रही हैं, लेकिन उनकी किसी के साथ लंबे समय तक नहीं बनी।

सच्चे प्यार में नहीं करते थे विश्वास

वेड ने कहा, ‘मेरा और दाना का प्यार इटरनल व टाइमलेस है और इस जीवन से परे है। शादी एक महत्वपूर्ण घटना थी और हम दुनिया को एक संदेश देना चाहते थे। यह एक स्टंट नहीं है, यह एक बड़ी कमिटमेंट है।’ ब्रैंडन ने स्वीकार किया कि वह 2020 में डाना से मिलने से पहले मैं सच्चे प्यार में विश्वास नहीं करते थे। उन्होंने कहा, ‘उसने कहा कि प्यार ही एकमात्र ऐसी चीज है जिससे आपको इस वास्तविकता में जुड़ना चाहिए। हमने महसूस किया कि चाहे कुछ भी हो, भले ही मैंने कई चीजों को खो दिया हो, लेकिन जब से मुझे प्यार हुआ, तब से सबकुछ ठीक रहा।’

कौन हैं ब्रैंडन वेड?

ब्रैंडन वेड एक करोड़पति अमेरिकी बिजनेसमैन हैं। उनकी एक डेटिंग कंपनी है। इसके अलावा वह InfoStream Group के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Related Articles

Back to top button