मनोरंजन

3 इडियट के राजू की मां बनी विनीता सिंह, क्या आपने देखा इस हसीना का ऐसा रूप

फिल्म थ्री इडियट बच्चों से लेकर बड़ों तक को खुब पसंद आई थी। इस फिल्म के किरदारों के साथ ही इस फिल्म के कई डायलॉग्स भी सुपरहिट हुए थे। ऐसे में आपको फिल्म का वो सीन तो याद ही होगा। जहां फिल्म में राजु रस्तौगी की मां राजु के दोस्तों को खाने पर बुलाती हैं, और उसी दौरान वे मंहगाई की चर्चा करते हुए। सब्जियों के दाम गिनाना शुरु कर देती हैं।

आज भी जब महंगाई पर बात की जाए तो ज्यादातर लोगों के दिमाग मेें वह डायलॉग एक बार तो जरुर आता ही है। ऐसे में आज फिर इस किरदार को एक बड़ी हस्ती ने रिक्रिएट कर लोगों को बढ़ रही महंगाई पर अपना रिएक्शन दिया हैैं। दरअसल शुगर कॉस्मेटिक की मालकिन और शार्क टैंक इंडिया में जज की भूमिका निभाने वाली विनिता सिंह ने थ्री इडियट के राजू रस्तोगी की मां के सीन को रिक्रिएट किया हैैं।

आपको बता दें कि इस फिल्म में इस किरदार को एक्ट्रेस अमरदीप झा ने निभाया था। जिसे लोगों ने खुब पसंद किया था। हालांकि लोगों को विनिता की एक्टिंग भी काफी पसंद आ रही हैं। इस वीडियो पर लोग विनिता को लेकर कमेंट भी कर रहे हैं।

राजू की मां बनी विनीतता

इस वीडियो के बारे में आपको बता दें कि एक कर्मचारी सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करते हुए विनीता सिंह के मीम को देखता हैं। जिसके बाद वह किसी बजट प्रपोजल के लिए विनीता सिंह के केबिन में जाता हैं। जहां पर उसे विनीता साड़ी में नजर आती हैं। जिसे देखकर कोई भी यही कहेगा कि ये तो थ्री इडियट के राजू रस्तोगी की मां ही है।

इस वीडियो में विनिता ‘भिंडी’ और ‘पनीर’ की कीमतों में आए उछाल की शिकायत करती दिख रही हैं। सिर्फ यहीं नहीं विनिता फिल्म के सबसे हिट डायलॉग ऑल इन वेल को भी दोहराती है। विनिता के इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने सोशल मीडिया पर कमेन्ट का तांता लगा दिया है। लोग विनिता के इस अंदाज को खुब पसंद कर रहे हैं। जिसके लिए वे उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं।

कमेन्ट में रहे तारीफ

एक यूजर ने विनिता की तरीफ करते हुए लिखा कि क्या बॉस लेडी हैं यार! सभी मीम्स का सही जवाब। आपको बता दें कि हाल ही में सोनी टीवी पर नए स्टार्टअप करने वाले लोगों की मदद के उद्देश्य से शार्क टैंक इंडिया नाम से शो शुरु किया था। इस शो में विनिता समेत अन्य जजो ने कई नए स्टार्टअप आइडियाज पर इंवेस्ट कर उन्हें आगे बढ़ाने में मदद की है।

Related Articles

Back to top button