बॉलीवुड

रामायण में दिव्यांका त्रिपाठी ने निभाया था अप्सरा का रोल, वायरल हुई थ्रोबैक तस्वीरें, देखें

छोटे पर्दे की ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से भी लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। उन्हीं अभिनेत्रियों में से एक मशहूर अदाकारा दिव्यांका त्रिपाठी भी हैं। मौजूदा समय में हर कोई दिव्यांका को अच्छी तरह जानता है, यह किसी के पहचान की मोहताज नहीं हैं। दिव्यांका के सीरियल घर-घर में देखे जाते हैं। दिव्यांका दिखने में बेहद सुंदर हैं और उन्होंने अपने सीरियलों से एक बहुत बड़ी पहचान बनाई है। आपको बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत ज़ी टीवी के सीरियल “बनू मैं तेरी दुल्हन” से की थी।

मशहूर धारावाहिक “बनू मैं तेरी दुल्हन” में दिव्यांका त्रिपाठी में दोहरी भूमिका निभाई थीं, जिसके लिए उन्हें भारतीय टेलीविजन अकादमी द्वारा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिल चुका है। दिव्यांका त्रिपाठी का जन्म 14 दिसंबर 1984 को भोपाल, मध्य प्रदेश भारत में हुआ था। यह मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखती हैं। दिव्यांका के पिताजी का नाम नरेंद्र त्रिपाठी है और मां का नाम नीलम त्रिपाठी है। बहुत कम लोगों को इस बात का पता होगा कि दिव्यांका कभी आर्मी अफसर बनना चाहती थीं परंतु शायद उनकी किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

आपको बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी के माता-पिता दोनों ही एनसीसी कैडेट रहे थे। इसी वजह से दिव्यांका भी कई साल तक एनसीसी कैडेट रही थीं। दिव्यांका त्रिपाठी वर्ष 2004 में “मिस भोपाल” भी रह चुकी हैं। दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने एक्टिंग करियर में बहुत से धारावाहिकों में काम किया है और उन्हें बेस्ट रोल का अवार्ड भी जीता है। दर्शक दिव्यांका त्रिपाठी की बेहतरीन अदाकारी के साथ-साथ इनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं। फिलहाल में अभिनेत्री रियलिटी शो “खतरों के खिलाड़ी” के 11वें सीजन की शूटिंग में काफी बिजी चल रही हैं, इस शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केप टाउन में हो रही है।

दिव्यांका त्रिपाठी ने आज अच्छा खासा नाम कमाया है। यह टीवी की चर्चित अभिनेत्रियों के लिस्ट में शामिल हैं परंतु उनके लिए यह मुकाम पाना इतना आसान नहीं था। दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया है और कठिन परिस्थितियों को पार करते हुए वह इस मुकाम तक पहुंची हैं। टीवी का चर्चित सीरियल “ये है मोहब्बतें” में उन्होंने ईशी मां के किरदार से घर-घर में अच्छी खासी पहचान बनाई है।

वैसे तो दिव्यांका त्रिपाठी ने कई धारावाहिकों में काम किया है परंतु उन्हें नोटिस नहीं किया गया था। शायद आप लोगों को यह पता होगा कि दिव्यांका त्रिपाठी ने साल 2012 में रामायण सीरियल में एक अप्सरा का रोल प्ले किया था। रामायण में अभिनेता गगन मलिक और नेहा सरगम मुख्य भूमिका में नजर आए थे। उन्होंने राम और सीता का रोल अदा किया था।

दिव्यांका त्रिपाठी ने सीरियल रामायण में अप्सरा का रोल अदा किया था और वह राम और सीता के विवाह में विघ्न डालती हुई दिखतीं थीं। आपको बता दें कि अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत आकाशवाणी भोपाल में एंकर के रूप में की थी और यह इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार की खोज में भोपाल जोन के विजेता भी रह चुकी हैं। अगर हम दिव्यांका के निजी जीवन की बात करें तो दिव्यांका और विवेक दहिया ने 8 जुलाई 2016 को शादी की थी। इन दोनों के बीच प्यार का सिलसिला सीरियल “ये है मोहब्बतें” के सेट से शुरू हुआ था।

Related Articles

Back to top button