धार्मिक

संकट मोचन इन राशि वालों के जीवन को दिखाएंगे सही दिशा, हर परेशानी दूर करेंगे हनुमान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती स्थिति का मनुष्य के जीवन पर काफी गहरा प्रभाव पड़ता है। इस संसार में हर किसी व्यक्ति की राशि अलग-अलग है और उनका स्वभाव भी अलग-अलग देखने को मिलता है। ग्रह-नक्षत्रों में होने वाला बदलाव भी सभी लोगों के जीवन को भिन्न भिन्न प्रकार से प्रभावित करता है। किसी व्यक्ति के जीवन में खुशियां रहती हैं तो किसी व्यक्ति के जीवन में परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोगों की कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति प्रबल रहेगी। इन राशि वालों के ऊपर संकट मोचन हनुमान जी की कृपा दृष्टि बरसने वाली है। जीवन के कष्ट दूर होंगे और जिंदगी को सही दिशा मिल सकती है। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं संकट मोचन हनुमान किन राशि वालों की परेशानी करेंगे दूर

मेष राशि वाले लोगों को व्यापार में सकारात्मक बदलाव नजर आएंगे। किसी नए सौदे से धन लाभ मिलने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। संकट मोचन हनुमान जी की कृपा से घरेलू सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी। लव लाइफ में चल रहा तनाव दूर होगा। दांपत्य जीवन खुशहाली पूर्वक व्यतीत होने वाला है। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। किसी पुराने निवेश का मुनाफा मिल सकता है।

वृषभ राशि वाले लोग कार्यक्षेत्र में अपनी नई योजनाओं पर पूरा फोकस करेंगे। कार्यालय का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। अधीनस्थ कर्मचारी आपका पूरा सहयोग करेंगे। परिवार के किसी सदस्य से खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है. धन संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। कानूनी विवाद में सफलता मिलने की संभावना है। भाइयों के सहयोग से आपका कोई जरूरी काम पूरा होगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को संकट मोचन हनुमान जी की कृपा से लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। आप अपने दांपत्य जीवन का भरपूर आनंद उठाएंगे। नौकरी और व्यापार में कुछ नयापन ला सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको भारी लाभ मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार आने के योग नजर आ रहे हैं। धार्मिक कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा। संतान की तरफ से कोई शुभ सूचना मिल सकती है।

कुंभ राशि वाले लोगों का पिता के साथ संबंधों में सुधार आने की संभावना है। लव लाइफ में नई ऊर्जा का संचार होगा। आप अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। व्यापार के मामले में आपको मन मुताबिक फायदा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में विस्तार होने की संभावना है। आपके पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। आप अपने शत्रु को परास्त करेंगे। माता-पिता की सेवा का अवसर मिल सकता है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मिथुन राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नौकरी के क्षेत्र में आप कुछ अलग करने की कोशिश कर सकते हैं। बड़े अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। भागदौड़ और मेहनत अधिक रहेगी, जिसके कारण शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को थोड़ा संभल कर रहने की जरूरत है क्योंकि आपको नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। अचानक दूर संचार माध्यम से कोई दुखद समाचार मिल सकता है, जिसके कारण आपका मन काफी चिंतित रहेगा।

कर्क राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक नजर आ रहा है। आप अपने अधूरे काम पूरे करने की कोशिश कीजिए। परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। ऑफिस में बड़े अधिकारियों के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर बातचीत हो सकती है। विवाह योग्य लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को तनाव का सामना करना पड़ेगा। प्रिय के बदलते व्यवहार की वजह से आप चिंतित रहेंगे।

सिंह राशि वाले लोगों का समय मध्यम फलदाई रहने वाला है। कामकाज में आप अधिक व्यस्त रहेंगे परंतु बीच में धर्म अध्यात्म के लिए समय निकाल सकते हैं। ईश्वर की भक्ति से आपके मन को शांति मिलेगी। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है, जिसकी वजह से आपको नुकसान झेलना पड़ेगा। पारिवारिक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। आप अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें अन्यथा आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय व्यतीत करेंगे और भविष्य को लेकर चर्चा कर सकते हैं। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा।

कन्या राशि वाले लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों के मुनाफे में कमी देखने को मिल सकती है। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। आप अपनी कोशिश लगातार जारी रखें, आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आप अपनी वाणी और व्यवहार पर काबू रखें। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। भाग्य से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करना होगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है।

तुला राशि वाले लोगों को काफी संभलकर रहने की जरूरत है। संपत्ति को लेकर विवाद होने की संभावना है। नौकरी के क्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारियों से कहासुनी होने की संभावना है। अचानक कार्य क्षेत्र में बदलाव हो सकता है, जिसका प्रभाव आपके कामकाज पर पड़ेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोग किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम में आपका सम्मान बढ़ेगा। लव पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। जमीन जायजाद से जुड़े हुए मामलों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि वाले लोगों को किसी भी प्रकार के रिस्क से दूर रहना होगा अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। कामकाज की नई योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कीजिए अ.नजान लोगों के ऊपर आप जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। पैसों का लेनदेन करने से बचना होगा। व्यापार में शत्रुओं का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक संपत्ति से आपको लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा।

मकर राशि वाले लोगों को सामान्य फल की प्राप्ति होगी। साझेदारी में यदि आप कोई व्यापार शुरू करते हैं तो इसका आपको लाभ मिल सकता है। आप अपने सभी कार्य समय पर निपटाने की कोशिश कीजिए। संतान से संबंधित कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। लव लाइफ में परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहें। अगर आप किसी भी प्रकार का निवेश करना चाहते हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लीजिए।

मीन राशि वाले लोगों को धन से संबंधित मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। भाई के सहयोग से रोजगार से संबंधित कोई सुखद समाचार मिलने की संभावना नजर आ रही है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को संभलकर रहना होगा। आप अपने खान-पान पर ध्यान दीजिए अन्यथा सेहत खराब हो सकती है। आप कोई भी रिस्क ना उठाएं। परिवार की परेशानियों को धैर्य और अपनी बुद्धिमानी से हल करने की कोशिश करें।

Related Articles

Back to top button