तलाक के 9 साल बाद फिर से दुल्हन बनेगी कनिका कपूर, इस हैंडसम हंक से रचाएंगी शादी

बॉलीवुड इंडस्ट्री में शादियों का सीजन चल रहा है। फरहान अख्तर, मौनी रॉय और करिश्मा तन्ना जैसे कई सितारे शादी के बंधन में बंध गए हैं। हाल ही में खबर आई थी कि जाने-माने सिंगर जुबिन नौटियाल भी शादी करने जा रहे हैं।
वह जल्द ही फिल्म ‘कबीर सिंह’ फेम अभिनेत्री निकिता दत्त के साथ सात फेरे लेंगे। अब इसी बीच ‘बेबी डॉल’ जैसे गानों पर लोगों को थिरकाने वाली बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर को लेकर भी खबर आई है कि जल्द ही वह भी शादी के बंधन में बंध जाएगी।
बता दें, कनिका कपूर प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटोरती रहती है। वहीं सोशल मीडिया पर भी उनकी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है और लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं।
ऐसे में कनिका जल्द ही अपना घर बसाने जा रही है और यह खुशखबरी सुनकर उनके फैंस काफी खुश हो सकते हैं। रिपोर्ट की मानें तो कनिका कपूर एक एनआरआई बिजनेसमैन से शादी रचाने जा रही है और दोनों मई महीने में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। आइए जानते हैं कनिका कपूर के पति के बारे में..
कनिका कपूर की पहली शादी
सबसे पहले हम आपको यह बताना चाहेंगे कि कनिका कपूर ने महज 18 साल की उम्र में ही एनआरआई राज चंदोक के साथ शादी रचा ली थी। शादी के बाद कनिका कपूर तीन बच्चों की मां बनी जिनका नाम अयाना, समारा और युवराज हैं। लेकिन शादी के 15 साल बाद इन दोनों का तलाक हो गया। बता दें, कनिका कपूर और उनके पति को तलाक लिए करीब 9 साल का समय हो गया है।
ऐसे में एक बार फिर कनिका कपूर अपना घर बसाने जा रही है। रिपोर्ट की मानें तो कनिका कपूर के होने वाले दूसरे पति का नाम गौतम है जो एक एनआरआई बिजनेसमैन है। कहा जा रहा है कि गौतम लंदन के रहने वाले हैं। ऐसे में कनिका कपूर और उनकी शादी लंदन में ही होने वाली है।
रिपोर्ट की माने तो कनिका कपूर और गौतम करीब 1 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और पिछले दिनों से दोनों अपनी शादी की प्लानिंग भी कर रहे हैं। हालांकि कनिका कपूर और गौतम ने अपनी शादी पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की है। हाल ही में जब कनिका कपूर से अपनी दूसरी शादी पर बात की गई तो वह इस खबर पर ‘नो कमेंट प्लीज’ कह कर आगे बढ़ गई थी।
बता दे, अब तक कनिका कपूर ‘बेबी डॉल’, ‘देसी लुक’, ‘नाचन फराटे’, ‘शेक करा’, ‘हेलो जी’, ‘छिल गए नैना’, ‘नींद खुल जाती है’, ‘तूतक तूतक तूतिया’ जैसे धमाकेदार गाने गा चुकी है। अपने गानों के अलावा कनिका कपूर अपनी खूबसूरत तस्वीरों और वीडियोज के लिए भी जानी जाती है। वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती है जिन पर फैंस जमकर प्यार लुटाते हुए नजर आते हैं।