राशिफल 16 मार्च: आज विघ्नहर्ता गणेश दूर करेंगे इन 4 राशि वालों के हर दु;ख, घर में आएंगी खुशियां

आज हम आपको बुधवार 16 मार्च का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।
आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 16 मार्च 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन बहुत ही उत्तम नजर आ रहा है। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। बड़ी मात्रा में धन लाभ प्राप्त होने की उम्मीद है। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा किसी के साथ वाद विवाद होने की संभावना नजर आ रही है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। विवाह योग्य लोगों को अच्छा रिश्ता मिलेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की हर संभव कोशिश कर सकते हैं, जिसमें आपको काफी हद तक सफलता मिलने के योग हैं। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज आपको काम के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। मानसिक परेशानियां अधिक होने की वजह से काम में ध्यान लगाना काफी मुश्किल हो सकता है। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन धार्मिक कार्यों में अधिक व्यतीत होने वाला है। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। अगर आप किसी भी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। जल्दीबाजी के स्वभाव को जितना जल्दी त्याग देंगे, उतना ही बेहतर होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का आज का दिन ठीक रहेगा। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा।
सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करने वाले हैं। थोड़ी मेहनत में अधिक सफलता मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। घर में परिवार के लोगों के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। घर के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन बेहद खुश होगा और घर का माहौल भी सकारात्मक बनेगा। आप अपने विरोधियों का मुकाबला करने में सक्षम रहेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोग कोई जोखिम उठा सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर नजर आ रहे हैं। व्यापार में अगर आप किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर ध्यान देने की जरूरत है। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा के कार्यक्रमों पर अचानक फैसले लेने से बचना होगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।
तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा लेकिन आपको पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें। कामकाज में की गई मेहनत रंग लाएगी। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति और वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से कोई बढ़िया गिफ्ट मिल सकता है। धन कमाने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। घर के छोटे बच्चों की तबीयत खराब हो सकती है, जिससे आप चिंतित रहेंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज जीवनसाथी की सलाह किसी जरूरी काम में मिल सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। ऑफिस में आप अपने सभी कार्य मन मुताबिक पूरे करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे थे, उनको कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आपके सोचने के तरीकों में बदलाव आने की संभावना है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।
धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज आपको कई कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है इसलिए विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों का बजट बनाकर चलें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में धन लाभ के योग बन रहे हैं। फालतू के दिखावे से परहेज कीजिए। अगर आप अपने कार्य समय पर पूरे करने करेंगे तो आपके लिए अच्छा रहने वाला है।
मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने सभी कामों को अपनी योजनाओं के तहत पूरा कर सकते हैं, जिससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। जीवन में चल रही दु:ख-परेशानियां दूर होंगी। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपने माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। कारोबार में चल रही दिक्कत दूर हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। आर्थिक क्षेत्र में लगातार तरक्की हासिल करेंगे। स्वास्थ्य बेहतर होगा। प्रॉपर्टी के लिए अच्छा ऑफर मिलने वाला है। आपकी पसंद का सौदा पक्का हो सकता है। अगर कोई कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। जीवनसाथी से भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।
मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आज आपको कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। कार्यालय में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कामों की तारीफ कर सकते हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आयात-निर्यात से जुड़े हुए व्यापार में भारी लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है।