डेढ़ साल तक घर में रहे हनी सिंह, इस गंभीर बीमारी के हो गए थे शिकार, डॉक्टर भी हो गए थे फेल

म्यूजिक इंडस्ट्री में हनी सिंह को भला कौन नहीं जानता। इंडस्ट्री को ना सिर्फ एक से बड़ कर एक रैप दिए हैं। बल्कि हनी सिंह ही वह शख्स हैं जिन्होंने बॉलीवुड को रैप सॉन्ग से इंट्रोड्यूस करवाया है। या फिर आप यह भी कह सकते हैं कि हनी सिंह ने ही इंडस्ट्री में रैप सॉन्ग की शुरुआत की हैं। आज हनी सिंह के फेंस उनकी एक झलक के लिए बेताब रहते हैं।
आपको बता दें कि आज हनी सिंह अपना 39वां जन्मदिन बनाने वाले हैं। आज हनी सिंह के जन्मदिन के मौके पर हम भी आपको उनसे जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताने वाले हैं। जो कि आपको शायद ही पता हो। आपको बता दें कि हनी सिंह आज के ही दिन साल 1983 को पंजाब के होशियारपुर इलाके में हुआ था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हनी सिंह का असल नाम कुछ और हैं।
ये हैं असली नाम
जी हां हनी सिंह का असल नाम हिरदेश सिंह हुआ है। जो कि म्यूजिक इंडस्ट्री में आने के बाद हनी सिंह हो गया। लोग हनी सिंह को यो यो हनी सिंह भी बुलाते हैं। आपने भी हनी सिंह के लगभग सभी गानों में उनका नाम यो यो हनी सिंह ही सुना होगा। रैप सॉन्ग से साथ ही हनी सिंह ने एक्टिंग में भी अपना हाथ आजमाया हैं।
हनी सिंह पंजाब फिल्म इंडस्ट्री में काफी बेहतरीन एक्टर भी माने जाते हैं। हनी सिंह के पहले गाने के बार में आप जानते ही होंगे। हनी सिंह का पहला गाना शक्ल पर मत जाना रिलीज हुआ था। इस गाने के साथ ही हनी सिंह ने अपना म्यूजिक इंडस्ट्री का सफर शुरु किया और उनके जीवन का यह पहला गाना ही हिट साबित हुआ।
अचानक हो गए थे गायब
इसके बाद हनी सिंह ने कई सुपरहिट गाने बॉलीवुड इंडस्ट्री को दिए जो कि आज भी उनके फेंस की पहली पसंद हैं। हनी सिंह के सुपरहिट गानों की लिस्ट में हाय मेरा दिल, चार बोतल वोडका, ब्रेकअप पार्टी, ब्लू आईज जैसे कई गाने शामिल हैं।
अब आपको वो दौर तो याद ही होगा जब आपके फेवरेट हनी सिंह एक से बड़ कर एक सुपरहिट गाने इंडस्ट्री को दे रहे थे लेकिन अचानक ही वे इस ऊंचाई पर आने के बाद इंडस्ट्री से गायब हो गए थे। फेंस ने इस दौरान हनी सिंह के गानों को भी खुब मिस किया था।
हनी सिंह केे इंडस्ट्री से अचानक गायब होने के बाद लोगों ने कई तरह की बाते की। काफी अफवाहे भी उड़ थी। लोग कहने लगे थे कि वे ड्रग्स का शिकार हो गए, उन्हें शराब की लत लग गई हैं इसलिए वे इंडस्ट्री में नहीं हैं। लेकिन करीब डेढ़ साल तक इंडस्ट्री से दूर रहने के बाद हनी सिंह ने सबको हैरान कर दिया था। वापस आने के हनी सिंह ने इतने समय ते इंडस्ट्री से दूरी की वजह का भी खुलासा किया था।
इस गंभीर बीमारी ने जकड़ लिया था
हनी सिंह ने दोबारा इंडस्ट्री में आने के बाद बताया था कि वे इतने समय तक कहां थे और वे क्यों वापस नहीं आ रहे थे। एक टीवी इंटरव्यू के दौरान हनी सिंह ने कहा था कि इतने समय तक मैं नोएडा में अपने घर पर था। मैं बायपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित हो गया था। जिसका इलाज करीब 18 महीनों तक चला। अपनी इस बीमारी से छूटकारा पाने के लिए मैंने कई डॉक्टर्स से दिखाया, लेकिन दवाइयों का असर होना मुझ पर बंद हो चुका था और मेरे साथ अजीबोगरीब चीजें हो रही थीं।
वापसी के बाद बदल गया था लुक
आपको याद हो कि जब हनी सिंह ने इंडस्ट्री में वापसी की थी तो वे बदले हुए लुक में नजर आए थे। इस दौरान हनी सिंह का वजन काफी बढ़ गया था। हालांकि वापसी करने के बाद एक बार फिर हनी सिंह ने म्यूजिक इंडस्ट्री में दोबारा अपना रुतबा हासिल कर लिया। और एक बार फिर उन्होंने सुपरहिट गानों की झड़ी फेंस को देना शुरु कर दी।