बॉलीवुड

अभिषेक से पहले भी ऐश्वर्या रॉय की हो गई थी शादी..? फिर यूं बनीं ‘बच्चन परिवार’ की बहू

बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की जोड़ी काफी मशहूर है। इंडस्ट्री में इस कपल को पावरफुल कपल कहा जाता है और दोनों ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे हैं। गौरतलब है कि, शादी से पहले अभिषेक और ऐश्वर्या फिल्म ‘धूम’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके थे। कई फिल्मों में काम करने के बाद इन दोनों का प्यार परवान चढ़ा और फिर दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। इसके बाद साल 2007 में यह शादी के बंधन में बंध गए। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि अभिषेक बच्चन से पहले भी ऐश्वर्या की शादी हो चुकी थी। इसके बाद ही ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन को अपना पति बनाया था। तो आइए जानते हैं इस खबर से जुड़ा पूरा मांजरा क्या है?

aishwarya and abhishek

इस फिल्म के सेट पर हुई ऐश्वर्या-अभिषेक की पहली मुलाकात
बता दें, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की पहली मुलाकात फिल्म ‘ढाई अक्षर प्रेम’ के सेट पर हुई थी। इसके बाद इन दोनों ने कुछ और फिल्मों में काम किया। हालांकि तब इनके बीच प्यार जैसा कुछ नहीं था क्योंकि साल 2000 में ऐश्वर्या मशहूर अभिनेता सलमान खान के प्यार में थी। वहीं अभिषेक बच्चन अभिनेत्री करिश्मा कपूर को डेट कर रहे थे हालांकि इन दोनों का रिश्ता टूट गया।

विवेक ओबेरॉय को भी डेट कर चुकी हैं ऐश्वर्या
सलमान खान से अलग होने के बाद ऐश्वर्या मशहूर अभिनेता विवेक ओबेरॉय को डेट करने लगी। लेकिन इन दोनों का रिश्ता भी ज्यादा लंबा नहीं चल सका और फिर यह दोनों हमेशा के लिए एक दूसरे से अलग हो गए। फिर ऐश्वर्या की जिंदगी में जाने-माने अभिनेता अभिषेक बच्चन आए और दोनों ने 20 अप्रैल साल 2007 को शादी रचा ली।

aishwarya and abhishek

अभिषेक से पहले ऐश्वर्या की हुई थी एक और शादी
बता दें, अभिषेक को अपना बनाने के लिए ऐश्वर्या को पहले एक और शादी करनी पड़ी थी। दरअसल, ऐश्वर्या मांगलिक थी ऐसे में उन्हें यह दोष दूर करने के लिए पेड़ से शादी रचाने पड़ी थी। पुरानी मान्यता के अनुसार कहा जाता है कि मांगलिक लड़की यदि किसी पेड़ से शादी रचा ले तो उसकी शादी में आया दोष दूर हो जाता है।

ऐसे में ऐश्वर्या ने भी पेड़ से शादी रचाने के बाद ही अभिषेक बच्चन से शादी रचाई थी। बता दे अब यह दोनों एक बेटी के माता-पिता है जिसका नाम आराध्या है। आराध्या पापुलर स्टार किड्स में से एक है और आए दिन उनकी क्यूट सी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है।

aishwarya and abhishek

ऐश्वर्या और अभिषेक की फ़िल्में
बात की जाए दोनों की फिल्मों के बारे में तो ऐश्वर्या जल्द ही निर्माता मणिरत्नम की फिल्म में दिखाई देगी। इस फिल्म का नाम ‘पोन्नियिन सेल्वन’ है। खबर तो ये भी है कि, 500 करोड़ के बजट में बन रही इस फिल्म में ऐश्वर्या पहली बार डबल रोल में नजर आएंगी। बता दें, ऐश्वर्या राय आखिरी बार बड़े पर्दे पर फिल्म ‘फन्ने खां’ में नजर आई थी। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर और राजकुमार राव मुख्य किरदार में थे। वहीं अभिनेता अभिषेक बच्चन हाल ही में फिल्म ‘दसवीं’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया।

aishwarya and abhishek

Related Articles

Back to top button