बला की खूबसूरत है ‘राम तेरी गंगा मैली’ फेम मंदाकिनी की बहू, स्टाइल में एक्ट्रेस को देती है मात

हिंदी सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ से रातों-रात चर्चा में आई मशहूर अभिनेत्री मंदाकिनी ने काफी लंबे समय तक बॉलीवुड इंडस्ट्री में राज किया है। यूं तो मंदाकिनी ने अपने करियर में कम ही फिल्मों में काम किया लेकिन ‘राम तेरी गंगा मैली’ से उन्हें इतनी पॉपुलरटी हासिल हुई थी कि वह आज भी इस फिल्म के लिए अपनी खास पहचान रखती है।
हालांकि मंदाकिनी काफी लंबे समय से फिल्मी दुनिया से गायब है। करीब 48 फिल्मों में काम करने के बाद मंदाकिनी ने साल 1996 में फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक्ट्रेस मंदाकिनी की बहू के बारे में जो खूबसूरती में उनको भी पीछे छोड़ती है। आइए जानते हैं मंदाकिनी की बहू कौन है?
बता दें, फिल्मी दुनिया से दूर होने के बाद मंदाकिनी ने डॉ काग्युर टी रिनपोचे ठाकुर के साथ शादी रचा ली थी। इसके बाद वह दो बच्चों की मां बनी जिनका नाम रब्बील और बेटी का नाम राब्जे है। मंदाकिनी के दोनों ही बच्चे काफी बड़े हो गए हैं, जहां उनका बेटा रब्बील काफी हैंडसम है तो वहीं उनकी बेटी राब्जे भी सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती है।
मंदाकिनी की बेटे रब्बील की शादी हो चुकी है। रोबिन की शादी बुशरा बट्टा से हुई जो बॉलीवुड दुनिया से जुड़ी हुई है। बता दे, बुशरा बॉलीवुड ऐक्ट्रेस नहीं बल्कि एक प्रोड्यूसर है जो नेटफ्लिक्स के लिए कंटेंट प्रोड्यूस करती है। रिपोर्ट की मानें तो मंदाकिनी और उनकी बहू के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है और दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर तस्वीरें शेयर करती रहती है।
मंदाकिनी की बहू बुशरा इस्लाम धर्म से ताल्लुक रखती है जबकि मंदाकिनी बौद्धिक परिवार से है। रब्बील और बुशरा की शादी इस्लाम रीति-रिवाज से हुई थी। जहां बुशरा एक प्रोड्यूसर है तो वहीं रब्बील फिटनेस इंथुजियास्ट है। कहा जाता है कि शादी करने के पहले बुशरा और रब्बील दोनों एक दूसरे को करीब 20 साल से जानते थे।
यह दोनों बचपन के दोस्त थे, ऐसे में इन्होंने बड़े होकर फिर जीवनसाथी बनने का फैसला किया। बुशरा को ट्रेवलिंग का बहुत शौक है और वह अक्सर अलग अलग जगहों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। वही उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है और लाखों लोग उन्हें पसंद करते हैं।
वहीं बात करें मंदाकिनी की तो उन्हें बॉलीवुड दुनिया से जाए हुए करीब 20 साल का समय हो गया है। बता दें, मंदाकिनी का असली नाम यास्मिन जोसेफ है। वह मूल रूप से मेरठ की रहने वाली है। मंदाकिनी आखरी बार साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म ‘अमर प्रेम’ में दिखाई दी थी।
इसके बाद उन्होंने तेलुगु फिल्मों में काम किया, लेकिन फिर वह अपने परिवार को संभालने में व्यस्त हो गई। कहा जाता है कि मंदाकिनी टीवी इंडस्ट्री में काम करने वाली थी और उन्हें टीवी सीरियल ‘छोटी सरदारनी’ ऑफर हुआ था। लेकिन मंदाकिनी ने किसी कारणवश इस शो को करने से मना कर दिया।